Tuesday, September, 01,2026

नियम बौने... आवासीय कॉलोनी में व्यावसायिक निर्माण पर उठे सवाल

जयपुर: राजधानी जयपुर में नियमों की पालना कराने वाली व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। हनुमान नगर विस्तार कॉलोनी के प्लॉट नंबर 79 पर कथित नियम विरुद्ध व्यावसायिक निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हनुमान नगर विस्तार समिति ने जेडीए को ज्ञापन देकर निर्माण की वैधता, भू-उपयोग और स्वीकृत भवन मानचित्र की जांच कराने की मांग की है। समिति का आरोप है कि आवासीय उपयोग के लिए निर्धारित भूखंड पर कथित तौर पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। मामला इसलिए भी गंभीर है कि समिति के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को स्थानीय निवासियों ने निर्माण को लेकर शिकायत दी थी। लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई आखिर कहां अटक गई?

रिहायशी कॉलोनी में कथित कमर्शियल निर्माण पर सवाल

समिति के अनुसार प्लॉट नंबर 79 का उपयोग आवासीय होना चाहिए, लेकिन मौके पर जिस तरह का निर्माण कराया जा रहा है, उसे लेकर व्यावसायिक उपयोग की आशंका जताई गई है। समिति ने जेडीए से लैंड यूज, भवन मानचित्र, निर्माण की स्वीकृति और मौके की वास्तविक स्थिति की जांच कराने की मांग की है। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

मामला अधिकारी से जुड़ा होने का आरोप

समिति का आरोप है कि प्लॉट नंबर 79 पर कथित नियम विरुद्ध निर्माण एक अधिकारी से जुड़ा हुआ है। हालांकि इस संबंध में अंतिम स्थिति जेडीए की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। समिति का कहना है कि मामला किसी व्यक्ति के पद, प्रभाव या रसूख देखकर नहीं, बल्कि नियम और कानून के आधार पर तय होना चाहिए।

सबसे बड़ा सवाल

आवासीय कॉलोनी में कथित व्यावसायिक निर्माण की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठना स्वाभाविक है। अगर नियम सभी के लिए समान हैं तो फिर शिकायत के बाद कार्रवाई में इतनी देरी क्यों? और यदि निर्माण पूरी तरह नियमों के अनुरूप है तो जेडीए जांच कर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं करता? अब निगाहें जेडीए की जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

जेडीए के सामने ये सवाल

  • 15 अप्रैल की शिकायत के बाद अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  • प्लॉट नंबर 79 का वास्तविक लैंड यूज क्या है?
  • निर्माण के लिए जेडीए से क्या स्वीकृति ली गई है?
  • स्वीकृत भवन मानचित्र और मौके के निर्माण में कोई अंतर है या नहीं?
  • यदि निर्माण नियम विरुद्ध है तो कार्रवाई कब होगी?
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery