Tuesday, September, 01,2026

हर किसी ने याद की डॉ. मोदी की 24x7 सेवा

जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जगदीश मोदी की 30 साल से अधिक लंबी चिकित्सकीय सेवा का सोमवार को सम्मान के साथ समापन हुआ। उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर अस्पताल में तीन स्थानों पर आयोजित विदाई समारोह चर्चा का विषय रहे। डॉक्टरों से लेकर विभिन्न फैकल्टी और स्टाफ ने उनके कार्यकाल के दौरान आमजन के लिए उपलब्ध कराई गई सेवाओं को याद किया। एसएमएस प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने कहा कि डॉ. मोदी ने अस्पताल में रहते हुए आमजन की जिस तरह मदद की, उसका विकल्प मिलना मुश्किल है। डॉ. मोदी ने बताया कि उनका एसएमएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से जुड़ाव वर्ष 1984 में MBBS में प्रवेश के साथ हुआ। उन्होंने यहीं से MBBS और MS की पढ़ाई पूरी की और नौकरी जॉइन करने के बाद लगातार सेवाएं दीं। समारोह में अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी सहित डॉ. एसएम शर्मा, पुनीत सक्सेना, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. गिरधर गोयल, डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. अनिल दुबे सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery