Tuesday, September, 01,2026

राजस्थान में नई तकनीक से 80 हजार बैरल प्रतिदिन होगा तेल का उत्पादन

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोड़ा ने चरणबद्ध तरीके से राज्य में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर 80 हजार बैरल प्रतिदिन तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में राजस्थान में करीब 51-52 हजार बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का उत्पादन हो रहा है। सचिवालय में सोमवार को पेट्रोलियम और सीजीडी सेक्टर की प्रगति की समीक्षा बैठक में अपर्णा अरोड़ा ने बताया कि बाड़मेर-सांचोर और जैसलमेर बेसिन में अल्कली सर्फेक्टेंट पॉलीमर (एएसपी) तथा बीकानेर-नागौर बेसिन में साइक्लिक स्टीम स्टिमुलेशन (सीएसएस) तकनीक का उपयोग कर कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में 12 पेट्रोलियम लीज और 12 पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन लाइसेंस जारी हैं। इसके अलावा राजस्थान में प्रतिदिन करीब 2.6 से 2.8 एमएमएससीएम प्राकृतिक गैस का उत्पादन हो रहा है।

राजस्थान रिफाइनरी में ही होगा कच्चे तेल का परिशोधन

अपर्णा अरोड़ा ने कहा कि ऑनशोर प्राकृतिक गैस उत्पादन में राजस्थान देश में दूसरे और कच्चे तेल उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। 9 एमएमटीपी क्षमता वाली एचआरआरएल राजस्थान रिफाइनरी में प्रदेश में उत्पादित करीब 1.5 मिलियन टन कच्चे तेल का परिशोधन किया जा सकेगा। उन्होंने राज्य में उत्पादित कच्चे तेल का राज्य की रिफाइनरी में ही परिशोधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दिसंबर तक 60 सीएनजी स्टेशन का लक्ष्य

सीजीडी सेक्टर की समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में 60 नए सीएनजी स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से अब तक 23 सीएनजी स्टेशन चालू हो चुके हैं। उन्होंने दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। बहुमंजलीय इमारतों में डीपीएनजी कनेक्शन जारी करने पर भी विशेष फोकस करने को कहा। निदेशक पेट्रोलियम अवधेश सिंह ने बताया कि केयर्न वेदांता, ऑयल इंडिया, ओएनजीसी और फोकस एनर्जी सहित विभिन्न संस्थाएं कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के दोहन में कार्य कर रही हैं। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने सीजीडी संस्थाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में नम्रता वृष्णि, राकेश कुमार, अनुज सक्सेना, दिलीप राज शर्मा, रोहित मल्लाह, सुशील कुमार हुड्डा, मोहन कुमावत और अंकित सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery