Monday, April, 06,2026

जयपुर से पाक बॉर्डर तक नशे का कारोबार, गांव भी चपेट में

जयपुर: प्रदेश में नशे का कारोबार जयपुर समेत बड़े शहरों से लेकर पाकिस्तान बॉर्डर तक फैला हुआ है। अब यह जहर ग्रामीण इलाकों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मात्र 175 दिनों में नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। विधिवत गठन के बाद एएनटीएफ ने 258 बड़े अभियान चलाए और 563 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए।

यह आंकड़ा केवल मादक पदाथों की कीमत पर आधारित है, जब्त वाहनों, हथियारों और फैक्टरियों की कीमत शामिल नहीं है। एएनटीएफ ने 200 एकड़ भूमि में अवैध रूप से उगाई गई अफीम और गांजा की फसलों पर कार्रवाई की है। 7.50 लाख अफीम के पौधे और करीब 519 किलोग्राम डोडा लगी फसल नष्ट की गई। यह कार्रवाई उदयपुर, झालावाड़, बीकानेर, बालोतरा और भीलवाड़ा में अफीम के विरुद्ध और उदयपुर में गांजा के विरुद्ध की गई। इन जगहों पर गांजे अफीम की खेती करने वाले तस्करों का रिकॉर्ड मंगवाया गया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के निर्देश पर ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित करने के लिए तहसीलदार और पटवारी से रिकॉर्ड लिया जा रहा है। सूची तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।

45 इनामी तस्करों को किया गिरफ्तार

टीम ने अब तक 45 बड़े वांछित और इनामी तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन पर कुल 11.5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें राज्य के टॉप 5 मोस्ट वांटेड तस्करों में से 4 शामिल हैं। 13 तस्कर राजस्थान के बाहर दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल से पकड़े गए, जबकि 32 तस्कर राज्य के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार हुए। सबसे अधिक तस्कर बाड़मेर में 15, जालोर में 4 तथा भीलवाड़ा, फलोदी, प्रतापगढ़, जयपुर और चितौड़गढ़ में 3-3 पकड़े गए। राज्य के अलावा मध्य प्रदेश से 5. गुजरात से 3, हरियाणा से 2, पंजाब से 1 और पश्चिम बंगाल से 1 तस्कर गिरफ्तार हुए।

208 खेपें पकड़ीं, MD की 30 फैक्टरियां ध्वस्त

एएनटीएफ ने 208 बड़ी खेपें पकड़ीं। इनमें अफीम की 5 बड़ी खेपें, डोडा, गांजा और अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं। पूरे राज्य में MD की 30 फैक्टरियां पकड़ी गई, जिनमें से 6 एएनटीएफ ने सीधे पकड़ीं। बाड़मेर और जालोर में तीन तीन फैक्टरियां पकड़ी गई। जालोर की एक फैक्ट्री अत्याधुनिक और स्वचालित थी। शनिवार को जोधपुर शहर की एक पॉश सोसाइटी आशापूर्णा प्लेटिनम के फ्लैट में चल रही एक अन्य ड्रग फैक्ट्री का खुलासा किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की एमडी ड्रग, नशीली गोलियां और मादक पदार्थ बनाने का जखीरा बरामद किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery