Sunday, April, 05,2026

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी का इंटरनेशनल आर्ट कैंप व एग्जीबिशन 'सर्जना-2026' आयोजित

जयपुर: पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड आर्ट्स की ओर से सात दिवसीय इंटरनेशनल आर्ट कैंप 'सर्जना-2026' आयोजित किया गया। इसमें देश—विदेश के 30 से अधिक कलाकारों व 12 यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट आर्टिस्ट द्वारा 110 कलाकृतियां तैयार की गई। इनमें पेंटिंग्स, पत्थर की खूबसूरत मूर्तियां और वेस्ट मैटेरियल से आर्ट इंस्टॉलेशन शामिल रहे। कैंप के आखिर में जेकेके में दो दिवसीय एग्जीबिशन के जरिए इन रचनाओं को प्रदर्शित किया गया। ये कृतियां तैयार करने वाले कलाकारों में भारत, दक्षिण कोरिया, चीन और श्रीलंका की भी भागीदारी रही। एग्जीबिशन में यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के स्टूडेंट्स द्वारा अपने थिसिस वर्क, साइट प्लान, मॉडल प्रदर्शित किए गए। इनके माध्यम से आज के दौर के डिजाइन प्रॉब्लम्स के समाधान सुझाए। इनमें केशोरॉय मंदिर, मंडावा हवेली, बावड़ी, टेक म्यूजियम और चंबल रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्लान प्रमुख रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री व डीआईपीआर के सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर इस एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप राजस्थान के प्रेसिडेंट आर. बी. गौतम, एमएसएमई मंत्रालय के एमएसएमईडीएफओ—जयपुर के निदेशक प्रदीप ओझा और दैनिक भास्कर डिजिटल हेड किरण राजपुरोहित विशिष्ट अतिथि रहे।

एग्जीबिशन में मुंबई के 90 वर्षीय कार्टूनिस्ट आबिद सूती ने नल की पेंटिंग के जरिए पानी बचाने का संदेश दिया। मुंबई के प्रकाशवाल जोशी ने जयपुर की द्रव्यवती नदी की खूबसूरती को रंगों के जरिए साकार किया। हैदराबाद की आर्टिस्ट प्रो. अंजनी रेड्डी ने राजस्थान और यहां के रेगिस्तान की खूबसूरती को नए अंदाज में पेश किया। उनकी पेंटिंग में सुनहरे रेगिस्तान और गुलाबी रंग के ऊँट का संयोजन ने सभी का ध्यान खींचा। गंगाजन आर्टिस्ट संतोष कुमार शांडिल्य ने हमेशा की तरह इस बार भी गंगाजल के जरिए शिवा नगरी की पेंटिंग बनाकर प्रदर्शित की।

दक्षिण कोरिया के आर्टिस्ट ऑचुल ह्वांग ने पेंटिंग के जरिए गाय के संरक्षण का भावनात्मक संदेश दिया। दक्षिण कोरिया के ही सिओ गुल ने मिट्टी का आर्ट इंस्टॉलेशन प्रदर्शित किया, जिसके माध्यम से प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। इसी प्रकार श्रीलंका से शामिल हुए आर्टिस्ट नवीन चाविका ने अपनी पेंटिंग में आसमान से राजस्थान की खूबसूरती को दर्शाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery