Sunday, April, 05,2026

कनिष्ठ अनुदेशकों के 400 पद जल्द भरने पर जोर

जयपुर:कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 7 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मंत्री स्तरीय समीक्षा बैठक की तैयारी के लिए आरएसएलडीसी के बोर्ड रूम में हुई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा ने की। बैठक में कनिष्ठ अनुदेशकों की भर्ती पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के साथ समन्वय कर लगभग 400 लंबित पदों की भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता से जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना और मुख्यमंत्री युवा संबल योजना समेत सभी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में रोजगार मेलों, पीएम-सेतु, PMIS, पीएम-विश्वकर्मा, शिल्पकार प्रशिक्षण योजना, इंडिया एआई मिशन और आईटीआई में सुधार जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। विभागीय पदोन्नति और केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित मामलों की स्थिति भी समीक्षा में शामिल रही।

35,000 युवाओं को प्रशिक्षण का लक्ष्य

वित्तीय वर्ष 2025-26 में कौशल विकास योजनाओं के प्रदर्शन को संतोषजनक बताया गया। DDU-GKY में 101%, RAJKVIK में 142%, सक्षम में 112% और समर्थ योजना में 155% लक्ष्य हासिल किए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आने वाले समय में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन बनाए रखें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery