Sunday, April, 05,2026

तेज रफ्तार ने ली युवक की जान, उग्र भीड़ ने जलाई बस

जोधपुर: केरू क्षेत्र के लोरडी बस स्टैंड पर शनिवार शाम तेज रफ्तार लोक परिवहन की बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हालात बिगड़ गए। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी की और बस को आग लगा दी, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाया। अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात कर भीड़ को शांत किया। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रवींद्रपाल सिंह ने बताया कि बस शनिवार को शाम करीब 4 बजे जोधपुर से जैसलमेर जा रही थी।

बस की टक्कर से बाइक सवार राजूराम (35) पुत्र पुनाराम भील निवासी लोरडी देजगरा की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार तेज थी। बस स्टैंड क्षेत्र में ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बस ड्राइवर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साई भीड़ ने कुछ ही देर में बस को आग के हवाले कर दिया।

घटना के बाद उग्र हुए लोग

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery