Sunday, April, 05,2026

ताकत नहीं, गुणों से दुनिया जीतेगा भारतः कटारिया

बांसवाड़ा: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि एक समय था, जब अमेरिका अपनी तकनीक और हथियारों के दम पर दुनिया को नष्ट करने का दंभ भरता था। उसको अपनी टेक्नोलॉजी पर बहुत अभिमान था कि मेरे पास जो हथियार हैं, वे अचूक हैं। लेकिन, ईरान की नॉलेज और तकनीक के विस्तार ने अमेरिका का वह घमंड आसमान में ही फोड़ दिया।

आज अमेरिका चारों खाने चित्त हो गया है। कटारिया ने यह बात शनिवार को बांसवाड़ा के गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में कही। कटारिया यहां 'विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि थे। कटारिया ने कहा कि भारत की परंपरा कभी किसी पर कब्जा करने की नहीं रही है। हम गुणों के आधार पर दुनिया को जीतना चाहते हैं न कि ताकत के आधार पर, लेकिन यदि शत्रु सामने खड़ा हो, तो हमें भी ताकतवर बनना ही होगा। इससे पहले विश्वविद्यालय पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

'विकसित राष्ट्र' की नींव शिक्षक ही रखेंगे

कटारिया ने कहा कि गोविंद गुरु यूनिवर्सिटी उदयपुर में बनने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री से बात करके मैंने गोविंद गुरु की जन्मस्थली वागड़ में बनाने को कहा था। 2047 तक भारत को एक 'विकसित राष्ट्र' बनाने का जो सपना है, उसकी नींव शिक्षक ही रखेंगे। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान न देकर विद्यार्थियों को संस्कारों से भी जोड़ें। बिना बेहतर शिक्षा प्रणाली के किसी भी देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery