Sunday, April, 05,2026

रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य व साथी गिरफ्तार

जयपुर: सरदारशहर पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य एवं उसके साथी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक, सरदारशहर, कुलदीप वालिया के सुपरविजन में थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गुजरात के उमरगांव से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष सारण उर्फ भाला (25) निवासी रामसीसर भेडवालिया, सरदारशहर तथा दिनेश (19) निवासी भावनदेसर, राजलदेसर शामिल हैं। मुख्य आरोपी सुभाष सारण उर्फ भाला कुख्यात रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य है। आरोपी सरदारशहर, कुचामन सिटी तथा फरीदाबाद में हत्या के प्रयास, फिरौती, मारपीट और आर्म्स एक्ट के 4 मामलों में वांछित था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery