Sunday, April, 05,2026

पत्नी के सुसाइड की खबर सुन पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

झुंझुनूं: सुल्ताना थाना इलाके के पदमपुरा गांव में शनिवार का दिन एक परिवार के लिए ऐसी त्रासदी लेकर आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। दो दिन पहले जिस घर में बेटे का जन्मदिन मनाया गया था, उसी घर में अब मातम पसरा है।

पहले पत्नी भारती (23) ने पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर सुनकर पति सचिन दूधवाल (25) भी खुद को संभाल नहीं सका और उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पत्नी की मौत की खबर ने सचिन को भीतर तक तोड़ दिया। उसने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश लिखा- "मैं तेरे बिना नहीं रह सकता, मैं भी आ रहा हूं।" यह शब्द उसके दर्द और बेबसी को बयां कर रहे थे।
परिजनों के अनुसार, सचिन और भारती के बीच अक्सर अनबन रहती थी। भारती अपनी बीमार मां से मिलने पीहर जाना चाहती थी, लेकिन किसी कारण से वह नहीं जा पाई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

शनिवार सुबह जब सचिन जयपुर के लिए रवाना हुआ और घर के अन्य सदस्य भी बाहर थे, तभी यह दुखद घटना घटी। सुबह करीब 10 बजे भारती के भाई और चाचा घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो भारती पंखे से लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

कुछ घंटों में उजड़ गया परिवार

पत्नी की मौत की खबर मिलते ही सचिन गहरे सदमे में चला गया। उसने इंस्टाग्राम पर आखिरी स्टेटस लिखा- 'मैं भी कोनी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं।' इसके कुछ ही देर बाद नवलगढ़ के दुर्जनपुरा के पास उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। कुछ ही घंटों में एक मासूम बच्चे के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया। गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा है और हर किसी की आंखें नम हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery