Sunday, April, 05,2026

मानसून सीजन में दस करोड़ पौधे लगाना हमारा लक्ष्यः मुख्यमंत्री

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य को 'हरियालो राजस्थान' बनाने को सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बताया। इसके तहत मिशन हरियाली राजस्थान के आगामी मानसून सीजन में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विस्तृत कार्ययोजना बनाकर पौधारोपण की लगातार मॉनिटरिंग करें। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने पौधारोपण लक्ष्य, चंदन वन, नमो वन और नमो नर्सरी स्थापना पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति में वन विभाग के साथ अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसी क्रम में मुख्य सचिव को भी कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस (5) जून) से पौधारोपण शुरू होगा और मानसून जुलाई, अगस्त व सितंबर में इस अभियान को गति दी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि पौधारोपण के लिए चयनित स्थानों की फेंसिंग, गड्ढे और अन्य तैयारियां मानसून से पहले पूरी हों। विशेष रूप से वन विभाग को अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में ये भी रहे मौजूद बैठक में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों के बीच समन्वय और सक्रियता से राजस्थान जल्द ही हरियालो राज्य बन सकेगा और पर्यावरणीय संतुलन भी मजबूत होगा।

गूलर के वृक्ष लगाने को प्राथमिकता

पौधारोपण के लिए स्थान चयन में राजस्व विभाग का सहयोग लिया जाएगा। भारतीय रेलवे के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी परिसंपत्तियों में भी पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रमुख सड़कों और चरागाह भूमि में पौधारोपण के लिए योजना बनाए। मुख्यमंत्री ने मिट्टी की उत्पादकता का ध्यान रखते हुए पौधारोपण करने को कहा और वन विभाग को गूलर के वृक्ष लगाने की प्राथमिकता दी। जरूरत पड़ने पर सीएसआर के माध्यम से पानी देने के टैंकर और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

नमो वन विकसित करने की बनाई जाएगी कार्ययोजना

किसानों को निःशुल्क फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पौधारोपण को मजबूती मिले। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने उदयपुर, सिरोही और बांसवाड़ा में चंदन वन की स्थापना के लिए चिह्नित स्थानों का निरीक्षण कर तारबंदी और डिप सिंचाई जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी और वन क्षेत्रों में ड्रोन सीडिंग सहित अभयारण्य क्षेत्रों में पौधारोपण को प्राथमिकता दी जाए। प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक नमो नर्सरी स्थापित की जाएगी और प्रत्येक पंचायत समिति में चरणबद्ध रूप से नमो वन विकसित करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

सरकार का 2028 तक 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2024 से 2028 तक 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। 2024 में 7.22 करोड़ और 2025 में 11.74 करोड़ से अधिक पौधारोपण किए जा चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery