Sunday, April, 05,2026

ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम 48 घंटे में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलो

तेल अवीव/वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वह 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोले, अन्यथा उसे 'गंभीर परिणाम' भुगतने होंगे। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान पीछे नहीं हटता तो उसके ऊर्जा ठिकानों पर सीधा हमला किया जाएगा। ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि पहले दी गई 10 दिन की मोहलत समाप्त हो चुकी है और अब 'समय खत्म हो रहा है।' यह तीसरी बार है जब अमेरिका ने इस रणनीतिक समुद्री मार्ग को लेकर ईरान को चेताया है।

नाटो पर ट्रंप का हमला

संकट के बीच ट्रंप ने नाटो की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उसे 'कमजोर और गैर-भरोसेमंद साझेदार' बताया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों में दरार के संकेत मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द नहीं संभले तो यह टकराव व्यापक क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरा पड़ेगा।

LPG ला रहे भारतीय जहाज ने होर्मुज पार किया

वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट गहराने लगा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और गैस परिवहन होता है। इसके बावजूद भारत का एलपीजी टैंकर 'ग्रीन संवी' सुरक्षित रूप से इस मार्ग को पार कर चुका है। फिलहाल खाड़ी क्षेत्र में 18 भारतीय जहाज और सैकड़ों नाविक मौजूद हैं, जिनकी सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।

अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15E स्ट्राइक ईगल गिराने का दावा

इस बीच सैन्य मोर्चे पर हालात और बिगड़ते दिख रहे हैं। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15E स्ट्राइक ईगल सहित दो विमानों को मार गिराया है। एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। अमेरिकी सेना ने खोज एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान के कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले जारी हैं। दक्षिणी खुजेस्तान प्रांत के महशहर पेट्रोकेमिकल जोन में हुए विस्फोटों से कई औद्योगिक इकाइयों को नुकसान पहुंचा है, जबकि बुशहर परमाणु संयंत्र के पास एक प्रोजेक्टाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery