Sunday, April, 05,2026

झुंझुनूं में मिले 1000 साल पुराने मंदिर के अवशेष

झुंझुनूं/जयपुर: राजस्थान की ऐतिहासिक धरा एक बार फिर अपने गर्भ में छिपे रहस्यों को उजागर कर रही है। झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील के त्योंदा गांव स्थित 'रीढ़ का टीला' पर जनवरी 2026 से चल रहे वैज्ञानिक उत्खनन में लगभग 1000 वर्ष पुराने भव्य मंदिर के अवशेष मिलने से पुरातत्व जगत में उत्साह की लहर दौड़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये अवशेष 9वीं से 12वीं शताब्दी की मध्यकालीन मंदिर संरचना से जुड़े हो सकते हैं, जो शेखावाटी क्षेत्र के इतिहास को नई दिशा देंगे। उत्खनन कार्य का हाल ही में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान के निदेशक डॉ. पंकज धरेंद्र, जयपुर संभाग के अधीक्षक नीरज त्रिपाठी और अल्बर्ट हॉल के अधीक्षक महेंद्र निम्हल ने निरीक्षण किया। इस दौरान खोज एवं उत्खनन अधिकारी विवेक शुक्ला ने अब तक प्राप्त पुरावशेषों और कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

सैंपलों का कराया जाएगा वैज्ञानिक विश्लेषण

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने निर्देश दिए कि सभी प्राप्त सैंपलों का वैज्ञानिक विश्लेषण शीघ्र कराया जाए। साथ ही पुरावशेषों के संरक्षण के लिए रासायनिक उपचार और खुदाई क्षेत्र की - मैपिंग, ड्रॉइंग व ग्राफिकल दस्तावेजीकरण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए।

लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों के भी मिले खंड

खुदाई के दौरान पत्थरों से निर्मित मंदिर का फर्श, अर्धवृत्ताकार संरचनाएं, स्तंभों के आधार, दरवाजों की चौखटें और सजावटी पत्थर के ब्लॉक मिले हैं। साथ ही देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियों के खंड भी प्राप्त हुए हैं। विभिन्न स्तरों पर मिले मिट्टी के बर्तन और टेराकोटा वस्तुएं इस क्षेत्र में प्राचीन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के प्रमाण दे रही हैं।

विरासत को समझने में मील का पत्थर साबित होगी खोज

डॉ. धरेंद्र ने कहा कि यह खोज राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को समझने में मील का पत्थर साबित होगी। जैसे-जैसे उत्खनन आगे बढ़ रहा है, त्योंदा गांव पुरातत्व मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। वैज्ञानिक रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि यहां कितनी बड़ी प्राचीन बस्ती और धार्मिक केंद्र विकसित था।

क्या-क्या मिला उत्खनन में?

  • मंदिर का पत्थर निर्मित फर्श और अर्थवृत्ताकार संरचनाएं।
  • स्तंभों के आधार और चौखटे और सजावटी पत्थर के ब्लॉक।
  • लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों के खंड और मिट्टी के बर्तन और टेराकोटा वस्तुएं ।

अब आगे क्या होगा ?

  • सैंपलों का वैज्ञानिक परीक्षण।
  • पुरावशेषों का रासायनिक संरक्षण।
  • विस्तृत मैपिंग और दस्तावेजीकरण।
  • काल-निर्धारण के बाद आधिकारिक रिपोर्ट।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery