Friday, September, 26,2025

बिहार में 'चुनाव चोरी' नहीं होने देंगे: राहुल गांधी

सासाराम (बिहार): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कथित वोट चोरी के खिलाफ सासाराम से 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू की और इस मौके पर आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए बिहार में चुनाव चोरी करने की साजिश की जा रही है, लेकिन विपक्ष इसे सफल नहीं होने देगा।

उन्होंने यह दावा भी किया कि अब सबको पता चल गया है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर पूरे देश में वोट की चोरी कर रहा है।

यात्रा की शुरुआत से पहले सासाराम के बिआडा मैदान में 'इंडिया' गठबंधन (महागठबंधन) के नेताओं की एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और महागठबंधन के कई अन्य नेता शामिल हुए।

आरएसएस और भाजपा पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा संविधान को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या बढ़ने का फिर से हवाला दिया और दावा किया कि सारे नए मतदाताओं के वोट भाजपा को मिले। उनका कहना था कि चुनाव आयोग कहता है कि आप हलफनामा दें कि आपका डेटा सही है। ये डेटा तो चुनाव आयोग का है, मुझसे हलफनामा क्यों मांगा जा रहा है?

आरक्षण में 50 प्रतिशत की दीवार तोड़ेंगे

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दबाव में आकर जाति जनगणना कराने की बात कर दी, लेकिन यह पता है कि वह सच्ची जाति जनगणना नहीं कराएंगे। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और 'इंडिया' गठबंधन जातिगत जनगणना करवाएंगे और आरक्षण में 50 प्रतिशत की दीवार तोड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मोदी सरकार का एजेंट बन गया है। सासाराम से शुरू हुई इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 'वोटर अधिकार रैली' के साथ होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery