Tuesday, November, 25,2025

बिहार चुनाव में बेअसर रही राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा'

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गई 'वोटर अधिकार यात्रा' किसी भी तरह का प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही। चुनाव परिणामों में साफ दिखा कि जिन इलाकों से यह यात्रा गुजरी, वहां भी महागठबंधन को प्रदेश के बाकी हिस्सों की तरह करारी हार का सामना करना पड़ा। 17 अगस्त को सासाराम (रोहतास) से शुरू हुई यह यात्रा कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में चलाई गई थी। यात्रा रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण सहित कई जिलों से होकर गुजरी। हालांकि, यात्रा की शुरुआत जिस सासाराम से हुई थी, वहीं महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। औरंगाबाद जिले में भी स्थिति अलग नहीं रही।

कुटुंबा सीट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार राम तक पराजित हो गए। गया शहर में राहुल गांधी की सभा के बावजूद भाजपा नेता प्रेम कुमार ने जीत दर्ज की। यात्रा के दौरान सीमांचल सहित कई क्षेत्रों में भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन इसका चुनाव परिणामों पर कोई असर नहीं पड़ा। कुल मिलाकर, कांग्रेस की यह पहल मतदाताओं को प्रभावित करने में विफल रही और महागठबंधन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery