Monday, April, 21,2025

दलितों, पिछड़ों के लिए काम करेगा महागठबंधन

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि बिहार में विपक्षी महागठबंधन दलितों, महिलाओं और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में अपनी गलतियों से सबक ले रही है। पार्टी यहां दलितों के सशक्तीकरण के जरिए सर्वांगीण विकास लाने में पिछड़ गई थी। राहुल गांधी सोमवार को पटना में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' को संबोधित कर रहे थे। गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने ऐसी व्यवस्था बना दी है, जिसमें देश को 5% आबादी चला रही है और 10-15 लोग पूरे कॉरपोरेट जगत को नियंत्रित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, कांग्रेस में मैं यह स्वीकार करने वाला पहला व्यक्ति हूं कि हमने बिहार में उस उत्साह के साथ काम नहीं किया, जैसा हमें करना चाहिए था। लेकिन हम अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे। हमारी पार्टी और जिस गठबंधन का हम हिस्सा हैं, वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए प्रयास करेगा। राहुल ने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आने के बाद आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा के नकली अवरोध को ध्वस्त कर देगी। कांग्रेस शासित तेलंगाना में की गई जाति जनगणना के समान यह देश के विकास मॉडल को बदल देगी।

'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी

राहुल गाधी बेगूसराय जिले में सोमवार को कांग्रेस की 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कन्हैया कुमार और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई पार्टी नेता भी उनके साथ मौजूद थे। कांग्रेस और उसकी छात्र एवं युवा शाखा के बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पदयात्रा में भाग लिया। उन्होंने पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर रक्षा बलों में रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery