Tuesday, August, 12,2025

नशे से दूर रहें युवा... खिलाड़ी बनें: भगवंत मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को घोषणा की कि युवाओं को मादक पदार्थ से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने के लिए राज्यभर के गांवों में आधुनिक खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि हमने इन मैदानों को विकसित करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 4,000 मैदान बनाए जाएंगे, जिनमें से 3,083 मैदानों पर काम जल्द शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए इस अभियान में शामिल किए जाएंगे ताकि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। मान ने कहा कि पंजाब में करीब 13,000 गांव हैं और इनमें से प्रत्येक में गुणवत्तापूर्ण खेल मैदान विकसित करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि जब बच्चे खेलों में हिस्सा लेते हैं, तो वे बुरी आदतों से दूर रहते हैं। मान ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने युवाओं को नशे की ओर धकेल दिया। उन्होंने कहा, युवाओं का रुझान खेलों और शिक्षा की ओर था। लेकिन पिछली सरकारों के समय में उन्हें न तो मैदान दिए गए और न ही किताबें। इसी कारण कई युवा बुरी आदतों के शिकार हो गए हैं।

अनिवासी भारतीय भूमि दान करने को तैयार

मान ने बताया कि गांवों में खेल मैदानों का निर्माण करवाए जाने के लिए सरकार को ग्राम पंचायतों से सैकड़ों प्रस्ताव प्राप्त होते रहते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान विकसित किए जाने के लिए भूमि की कोई कमी नहीं है। यहां तक कि अनिवासी भारतीय भी इसके लिए भूमि दान करने को तैयार हैं। पंजाब में पहले से ही 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान चलाया जा रहा है और अब अभियान में अगला कदम इस नई पहल को शुरू करना होगा।

शुभमन गिल व हरमनप्रीत का दिया उदाहरण

मान ने कहा कि सुविधाओं की कमी के बावजूद पंजाब से शुभमन गिल और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी निकले हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय हॉकी टीम में भी पंजाब के कई खिलाड़ी शामिल हैं। शुभमन भारतीय क्रिकेट टीम में टेस्ट मैच टीम के कप्तान हैं जबकि हरमनप्रीत सिंह राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। पंजाब के युवा हॉकी, क्रिकेट और कबड्डी समेत अन्य खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें सही माहौल और सहयोग मिले।

क्या है योजना

  • 4,000 मैदान बनाए जाएंगे प्रथम चरण में
  • 3,083 मैदानों पर जल्द शुरू होगा काम
  • 13,000 गांव हैं पंजाब में
  • हर गांव में विकसित होंगे खेल मैदान
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery