Wednesday, November, 26,2025

राजस्थान समेत कई राज्यों की कला-संस्कृति की मिलेगी झलक

हैदराबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में 'भारतीय कला महोत्सव' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने भरोसा जताया कि यह आयोजन पश्चिमी भारत की सांस्कृतिक विरासत की समझ को बढ़ावा देगा।

मुर्मू ने कहा कि पिछले साल 'भारतीय कला महोत्सव' के पहले संस्करण ने प्रतिभागियों को पूर्वोत्तर राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति निलयम (राष्ट्रपति रिट्रीट में से एक) में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोग
गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली के हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य, साहित्य एवं भोजन से रूबरू हो सकेंगे। राष्ट्रपति ने कलाकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनके उत्पाद पीढ़ियों से चली आ रही कौशल परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन और शिमला, हैदराबाद व देहरादून स्थित राष्ट्रपति आवास के दरवाजे आम जनता के लिए खुले हैं। कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, गोवा और राजस्थान के उनके समकक्ष पी अशोक गजपति राजू और हरिभाऊ बागडे, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

राज्यपाल ने किया कला महोत्सव का अवलोकन

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भारत कला महोत्सव में भाग लिया। राज्यपाल ने महोत्सव में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और गोवा की कला, संस्कृति, शिल्प और व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने भारत महोत्सव को देश की संस्कृति और कला का अनुपम समारोह बताया। उन्होंने विभिन्न राज्यों के हथकरघा उत्पादों का अवलोकन करते हुए ग्रामीण कुटीर उद्योगों के विपणन की
दृष्टि से भी इस उत्सव को महत्वपूर्ण बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery