Thursday, January, 29,2026

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत में स्थिरता का दौर: मोदी

राजकोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर व्याप्त भारी अनिश्चितता के बीच, हम भारत में अभूतपूर्व निश्चितता के युग के साक्षी बन रहे हैं। आज भारत में राजनीतिक स्थिरता और नीतियों में निरंतरता है।

पीएम मोदी ने राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (वीजीआरसी) का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बुनियादी ढांचे के साथ-साथ उद्योग के लिए तैयार कार्यबल सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए यही सही समय है। सौराष्ट्र-कच्छ में आपका हर निवेश गुजरात और देश के विकास में योगदान देगा।

व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने 'वाइब्रेट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन' से पहले राजकोट के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में एक व्यापार प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन किया। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में अमेरिका और यूरोप सहित 16 देशों के 110 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में आयोजित 'विपरीत क्रेता-विक्रेता बैठक' (आरबीएसएम) के दौरान 1,800 से अधिक व्यावसायिक बैठके निर्धारित की गई हैं।

मोदी भारत की अजेय सुरक्षा दीवारः मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सम्मेलन में कहा कि वैश्विक अस्थिरता और भू-राजनीतिक स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों के बीच भारत अडिग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया को यह पता चलना चाहिए कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह भारत का निर्णायक दशक है। अंबानी ने कहा, दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है, और वैश्विक राजनीतिक परिस्थितियां नई चुनौतियां और अनापेक्षित उत्तार चढ़ाव ला रही है, लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा यह है कि ये चुनौतियां हमारे लोगों को नहीं छू सकतीं या परेशान नहीं कर सकतीं, क्योंकि भारत के पास नरेंद्र मोदी नाम की अजेय सुरक्षा दीवार है। उन्होंने यह भी कहा कि देश केवल भविष्य के लिए तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि उसे सक्रिय रूप से आकार दे रहा है।

अदानी समूह करेगा 1.5 लाख करोड़ का निवेश

अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) के प्रबंध निदेशक करण अदानी ने सम्मेलन में कहा कि अदानी समूह अगले पांच वर्षों में गुजरात के कच्छ क्षेत्र में 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। उन्होंने कहा, हम अपनी खावड़ा परियोजना को पूरा करेंगे और 2030 तक पूरी 37 गीगावाट क्षमता को चालू कर देंगे। साथ ही, हम अगले 10 वर्षों में मुद्रा में अपनी बंदरगाह क्षमता को भी दोगुना करेंगे। उन्होंने कहा कि इनमें से प्रत्येक निवेश भारत की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं- रोजगार सृजन, औद्योगिक प्रतिस्पर्धा, स्थिरता और दीर्घकालिक मजबूती के अनुरूप है।

शांति के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं पीएम मोदीः यूक्रेन के राजदूत

भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक ने सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह (मोदी) शांति स्थापित करने के लिए अहम वैश्विक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे आप (प्रधानमंत्री मोदी) एक क्षेत्रीय नेता से राष्ट्रीय नेता बन गए हैं और अब मेरे देश सहित वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 'ग्लोबल साउथ' के उन कुछ नेताओं में से एक है, जिन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 2024 में कीव की यात्रा की थी। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि यूक्रेन में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति की प्राप्ति से भारत और यूक्रेन के बीच संबंधों को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। भारत में रवांडा की उच्चायुक्त जैकलीन मुकांगीरा ने भी इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रवांडा और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery