Friday, October, 10,2025

26/11 के बाद जवाबी कार्रवाई से किसने रोका था: PM

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस से पूछा कि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी कार्रवाई से किसने रोका था? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार (2004-14) ने आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर किया, जिससे देश को भारी नुकसान हुआ। पीएम ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के एक गृह मंत्री ने स्वीकार किया है कि 2008 में एक देश ने भारत को सैन्य कार्रवाई से रोका था, इसलिए कांग्रेस को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। प्रधानमंत्री बुधवार को दो दिवसीय मुंबई दौरे पर पहुंचे। दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। साथ ही मुंबई मेट्रो लाइन-3 के दूसरे चरण की शुरुआत और मुंबई वन एप की सौगात दी। उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखे वार किए।

भारत को वैश्विक विमानन क्षेत्र का बनाना है केंद्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि कमल के आकार का नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित भारत की झलक प्रस्तुत करता है। यह हवाई अड्डा शिवाजी महाराज की भूमि पर संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि किसान और मछुआरे अब वैश्विक बाजारों तक पहुंच सकते हैं। 2014 में देश में 74 हवाई अड्डे थे, जो अब बढ़‌कर 160 से अधिक हो गए हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है। मोदी ने कहा कि इस दशक के अंत तक भारत विमानन क्षेत्र में रखरखाव और मरम्मत का वैश्विक केंद्र बनेगा तथा 'गति और प्रगति' विकसित भारत की पहचान होगी।

पी. चिदंबरम की टिप्पणी का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम की टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 26/11 हमलों के बाद वे जवाबी कार्रवाई के पक्ष में थे, लेकिन संप्रग सरकार ने कूटनीतिक रास्ता चुना। चिदंबरम के अनुसार, अमेरिका सहित वैश्विक शक्तियां भारत को युद्ध से रोकना चाहती थीं। मोदी ने कहा कि आज का भारत दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देता है। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और विकास निरंतर जारी है।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट

  • व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
  • 19,650 करोड़ रुपए की आई लागत
  • 1,160 हेक्टेयर में हुआ निर्माण
  • पीपीपी मॉडल के तहत किया गया विकसित
  • पीएम ने STEP पहल की भी शुरुआत की

मुंबई मेट्रो लाइन-3 का दूसरा चरण

  • 12,200 करोड़ रुपए की लागत आई
  • 37,270 करोड़ रुपए की एक्वा लाइन राष्ट्र को समर्पित

मुंबई वन एप

  • मुंबई वन एप एकीकृत टिकटिंग सुविधा देता है।
  • एप से सार्वजनिक यात्रा आसान होगी
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery