Thursday, April, 10,2025

खाद्य तेल की खपत में कमी करें: प्रधानमंत्री मोदी

सिलवासा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोटापे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि 2050 तक 44 करोड़ भारतीय मोटापे से ग्रस्त हो सकते हैं। उन्होंने इसे चौंकाने वाला और खतरनाक आंकड़ा बताते हुए लोगों से खाद्य तेल की खपत में 10 प्रतिशत की कमी करने का आह्वान किया। सिलवासा में 2,500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान मोदी ने कहा कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि हर तीसरा भारतीय मोटापे से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार 25,000 जन औषधि केंद्र खोलने जा रही है, ताकि लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिल सकें। उन्होंने हाल ही में 'मन की बात' कार्यक्रम में भी इस मुद्दे को उठाया था और उद्योगपति आनंद महिंद्रा, ओलंपियन मनु भाकर और अन्य हस्तियों को तेल खपत घटाने की चुनौती दी थी। मोदी ने दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव को विकास का केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि यह सिर्फ केंद्र शासित प्रदेश नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत है।

प्रधानमंत्री मोदी की 11 से मॉरीशस यात्रा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च
से मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगे और इस देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी। मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के निमंत्रण पर द्वीपीय देश की यात्रा पर जाएंगे।

भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक प्रगतिः विदेश मंत्री वांग यी

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन के संबंधों में सकारात्मक प्रगति हुई है और पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के समाप्त होने के बाद सभी स्तरों पर उत्साहजनक नतीजे मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रूस में बैठक के बाद दोनों देशों ने सीमा पर स्थिरता और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। वांग ने कहा कि भारत और चीन को सीमा विवाद से संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए और सहयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने 'ग्लोबल साउथ' में भारत-चीन साझेदारी को वैश्विक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery