Friday, April, 25,2025

पहलगाम आतंकी हमले के गुनाहगारों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी: मोदी

मध्वनी (बिहार): जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में जनसभा की। रैली में 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए गए। पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत करने से पहले पहलगाम में मारे गए लोगों के लिए कुछ समय के लिए मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने अपने संबोधन में साफ कर दिया है कि जिन आतंकियों ने देश की आत्मा को चोट पहुंचाई है उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आतंकियों पर अपने अंदाज में बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। यह सजा मिलकर रहेगी। भारत सभी आतंकियों की पहचान कर उन्हें सजा देगा। भारत की ताकत को आतंकवाद नहीं तोड़ सकता है। जो लोग मानवता में विश्वास करते हैं वो हमारे साथ हैं।

दुनिया के सामने जाहिर किए इरादे

मधुबनी में पीएम मोदी पहलगाम हमले पर बोल रहे थे, लेकिन उन्होंने बीच में अचानक अंग्रेजी में अपना संबोधन शुरू कर दिया। आमतौर पर ऐसा कम होता है, जब पीएम मोदी देश में किसी रैली के दौरान अंग्रेजी में भाषण दें, विदेश दौरे या विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के साथ साझा बयान में वह अंग्रेजी में संबोधन देते हैं। लेकिन बिहार की धरती पर ऐसा करना सामान्य नहीं था। प्रधानमंत्री ने मधुबनी में अंग्रेजी में बात की ताकि दुनिया आतंकवाद के खिलाफ उनके सख्त संदेश का एक-एक शब्द समझ सके।

आतंकियों की जमीन को भी मिट्टी में मिलाएंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब आतंकियों की "बची खुची जमीन को भी गिट्टी में मिलाने" का समय आ गया है। मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। उन्होंने अपने भाषण में कुछ बातें अंग्रेजी में भी कहीं, जिसमें उन्होंने कहा, "मित्रो, आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया को बता देना चाहता हूं कि भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा। हम धरती के आखिरी छोर तक उनका पीछा करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery