Tuesday, November, 25,2025

पीएम के कार्यक्रम के लिए घर-घर देंगे न्योता

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के 25 नवंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की एक बड़ी बैठक कुरुक्षेत्र कार्यालय पर हुई। भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुरुक्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करने के लिए उपस्थित नेताओं को आह्वान किया। पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन रात विकसित भारत के लिए राष्ट्र यज्ञ कर रहे हैं।

हरियाणा के लिए यह गौरव की बात है कि ऐसे महान नेता एक बार फिर हरियाणा में आ रहे हैं, तो उनके इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा हरियाणा वासियों को शामिल होने का न्यौता दिया जाना चाहिए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए घर घर पहुंचकर संपर्क करेगा। बैठक में प्रभारी और अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों पर भी उपस्थित जिलाध्यक्षों, प्रभारियों, प्रदेश पदाधिकारियों व संबंधित अभियानों से जुड़े कार्यकर्ताओं से चर्चा की। पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अदभुत तरीके से कार्य करते हैं। पीएम मोदी का देश की संस्कृति, विरासत और परम्परा में बड़ा अनुराग है और वे ऐसे अवसर कभी नहीं छोड़ते। पीएम मोदी ने देश की संस्कृति के लिए बहुत कुछ किया है। डा. पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक सूत्र में बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery