Friday, April, 24,2026

मुझे पूरा यकीन... बीजेपी को शानदार जीत मिलेगी: मोदी

कृष्णानगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बड़ी संख्या में बोट देने के लिए राज्य की जनता को बधाई दी और मतदान के अब तक के आंकड़ों को 'परिवर्तन के लिए शानदार जनादेश का संकेत बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक चुनावी रैली में कहा कि निर्वाचन आयोग इस बात के लिए बधाई का पात्र है कि उसने चुनाव में हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं होने दी।

मोदी ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि यह बंगाल के मतदाताओं द्वारा बदलाव के पक्ष में एक शानदार जनादेश होगा। देश के अन्य हिस्सों के मतदान के आंकड़ों का हवाला देते हुए, प्रधानमंत्री ने दावा किया कि जब भी लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकले हैं, भाजपा को निर्णायक जीत हासिल हुई है।

चुनावी रैलियों के बाद गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने हावड़ा शहर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक रोड सी किया। सड़क किनारे खड़े हजारों उत्स्यहित लोगों का मोदी ने भगवा रंग के ट्रक के ऊपर से हाथ हिला कर अभिवादन किया।

टीएमसी का कई जिलों में नहीं खुलेगा खाता

मोदी ने कहा कि मतगणना के बाद भाजपा की बंगाल इकाई 4 मई की विजयोत्सव मनाएगी, जब पार्टी लोगों में न केवल मिठाई बल्कि 'झालमुडी' भी बांटेगी। प्रधानमंत्री ने पिछले हफ्ते झड़ग्राम के अपने दौरे के दौरान 'झालमुड़ी का स्वाद लिया था। मौदी ने तृणमूल के सिंडिकेट, आपराधिक और माफिया गठजोड़ का जिक्र करते हुए दावा किया कि पार्टी राज्य के कुछ जिलों में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।

पश्चिम बंगाल के लिए अब मोदी की 10 गारंटी

प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि भाजपा संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करना चाहती है, लेकिन तृणमूल राज्य की महिलाओं के लिए ऐसा नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा, 'बंगाल की महिलाएं इस पाप के लिए तृणमूल कांग्रेस को जरूर दंडित करेंगी।' राज्य के लिए अपनी पूर्व की 'छह चुनावी गारंटियों के वादों पर आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री ने बंगाल की महिलाओं और बच्चों के उत्थान और कल्याण के उद्देश्य से 'मोदी की 10 गारंटी की घोषणा की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery