Friday, September, 26,2025

मोदी का गणित होगा फलित... ट्रंप की चाल होगी विफल !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं। मोदी ऐसे समय जापान के दौरे पर गए हैं, जब भारत, अमेरिका की ओर से लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद वैकल्पिक बाजार की तलाश में है। इसलिए राजनयिक क्षेत्रों में उनका जापान दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टोक्यो से पीएम मोदी चीन जाएंगे। इसलिए माना जा रहा है कि मोदी के इस अहम दौरे का मकसद दोनों देशों के साथ व्यापार और संबंधों को मजबूत करना है, ताकि अमेरिकी टैरिफ के संभावित असर को बेअसर किया जा सके।

जापान में चला टेक और टेलेंट का कार्ड

 टोक्यो में पीएम मोदी ने रिश्तों को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि जापान टेक पावर हाउस (प्रौद्योगिकी ताकत) है और भारत टेलेंट पावर हाउस (प्रतिभा की ताकत) है। टेक्नोलॉजी और टेलेंट ही नेतृत्व कर सकते हैं। भारत और जापान में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। जापान ने अगले एक दशक में भारत में 10 हजार अरब येन का निवेश करने का वादा किया है, यानी मोदी का गणित आगे बढ़ने की राह पर है।

बदलेगा चीन का रवैया !

पीएम मोदी के सामने चीन को साधने की अहम चुनौती है। चीन कई तरह से भारतीय उत्पादों को चीनी बाजार में आने से रोकता रहा है, इसलिए सवाल यह है कि क्या चीन भारतीय सामान को अपने बाजार में आसानी से आने देने के लिए सहमत होगा? हालांकि इस दिशा में कुछ सकारात्मक नतीजे हाल ही चीनी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के दौरान सामने आए थे, जब दोनों देशों ने तीन सीमा बिंदुओं से होकर व्यापार को फिर से खोलने सहित व्यापार बाधाओं को कम करने पर सहमति जताई थी। वहीं, चीन ने भारत को उर्वरकों, दुर्लभ मृदा खनिजों और सुरंग खोदने वाली मशीनों के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने पर सहमति व्यक्त की है। वहीं, भारत ने भी संकेत दिए हैं कि चीनी कंपनियों के भारत में होने वाले निवेश को आसान बनाने की कोशिश की जाएगी। यानी, चीनी कंपनियों के निवेश पर अब सर्विलांस नहीं होगा। गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत ने चीनी कंपनियों के निवेश को सख्त कर दिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery