Friday, June, 27,2025

देश में खेल संस्कृति के विकास से बढ़ेगी 'सॉफ्ट पावर': मोदी

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश में खेल संस्कृति जितनी बढ़ेगी, भारत की 'सॉफ्ट पावर' उतनी ही बढ़ेगी और उनकी सरकार 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के सपने को ध्यान में रखते हुए खेलों के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल के लिए 4,000 करोड़ रुपए के खेल बजट का एक बड़ा हिस्सा इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि सरकार देश में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता लाने के लिए दृढ़ है। पीएम मोदी ने ये टिप्पणियां बिहार में खेलो इंडिया युवा खेलों के सातवें चरण के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान की। 4 मई से शुरू हुए इन खेलों का आयोजन राज्य के पांच शहरों में 15 मई तक किया जाएगा। नई दिल्ली में भी कुछ स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन के तुरंत बाद प्रसारित अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, खेल अब बिहार में एक संस्कृति के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं और देश में जितनी भारतीय खेल संस्कृति बढ़ेगी, भारत की सॉफ्ट पावर उतनी ही बढ़ेगी। अब भारत 2036 में ओलंपिक आयोजित करने की कोशिश कर रहा है। उनकी सरकार ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एक खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है।

ज्ञात रहे कि भारत ने 2036 के खेलों की मेजबानी के लिए आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को अपना आशय पत्र प्रस्तुत किया है, लेकिन इसके लिए भारत की कतर, सऊदी अरब, तुर्की, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और चिली जैसे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा हो सकती है।

देश में 1,000 से ज्यादा खेलो इंडिया सेंटर

मोदी ने कहा, सरकार का फोकस भारत में खेल के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर भी है। पिछले एक दशक में खेलों के बजट में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल खेलों का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपए है। आज भारत में 1,000 से ज्यादा खेलो इंडिया सेंटर चल रहे हैं। इनमें से तीन दर्जन से ज्यादा सेंटर बिहार में है। मोदी ने कहा कि खेल अब सिर्फ खेल के मैदान तक सीमित नहीं रह गए है बल्कि इसका विस्तार हुआ है और यह देश के हजारों लोगों के लिए कॅरिअर का विकल्प बन गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery