Tuesday, August, 12,2025

दोष रहित हो हमारे उत्पादों की गुणवत्ताः पीएम मोदी

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में तीन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। बहुप्रतीक्षित बेंगलुरु-बेलगावी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' को मोदी ने स्वयं हरी झंडी दिखाई तथा श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर और अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत सेवाओं की शुरुआत डिजिटल माध्यम से की। बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक में संचालित होने वाली 11वीं वंदे भारत सेवा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के उत्पादों को 'शून्य दोष, शून्य प्रभाव' मानक का पालन करना चाहिए अर्थात उनकी गुणवत्ता दोषरहित होनी चाहिए और पर्यावरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालना चाहिए।

उभरते क्षेत्रों में अग्रणी बनने के लिए केंद्रित प्रयासों की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री ने 'मेक इन इंडिया' और विनिर्माण क्षेत्र में बेंगलुरु और कर्नाटक की उपस्थिति को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

PM मोदी ने कर्नाटक के लिए नौ गुणा बढ़ा दिया रेल बजटः वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि कर्नाटक का रेल बजट 2014 से पहले के 835 करोड़ रुपए से बढ़कर नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 7,500 करोड़ रुपए हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बेंगलुरु मेट्रो की 'येलो लाइन' को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि कर्नाटक में 54,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं। हम अमृत भारत योजना के तहत राज्य में 61 स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहे हैं।

बेंगलुरु मेट्रो रेल के तीसरे चरण की रखी आधारशिला

पीएम मोदी ने रविवार को बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना के तीसरे चरण की आधारशिला रखी। इस परियोजना पर 15,610 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आने का अनुमान है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery