Thursday, April, 30,2026

गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ सड़क नहीं, अवसरों का 'गेटवे': मोदी

हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर इसे आम जनता के लिए खोल दिया। करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई गति देने वाला माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस मार्ग पर बाइक सवारों को भी टोल टैक्स देना होगा। उद्घाटन के बाद हरदोई में आयोजित जनसभा को  संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे सिर्फ एक हाई-स्पीड सड़क नहीं, बल्कि नए सपनों, अवसरों और आर्थिक संभावनाओं का 'गेटवे' है। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में इस एक्सप्रेसवे को मेरठ से आगे बढ़ाकर हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा, जिससे धार्मिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब परियोजनाओं का शिलान्यास्त्र ही नहीं, बल्कि तय समय पर उनका उद्घाटन भी हो रहा है। पहले उत्तर प्रदेश की पहचान खराब सड़कों, अपराध और पलायन से होती थी।

सपा-कांग्रेस विकास और नारी विरोधी

मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को विकास विरोधी बताते हुए 'नारी शक्ति वंदन' संशोधन के विरोध को लेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों एक बार फिर देश ने इनका नारी विरोधी चेहरा देखा है। इन लोगों ने नारी शक्ति वंदन संशोधन के खिलाफ वोट किया। प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेसवे के किनारे पौधरोपण किया और उनके साथ पैदल निरीक्षण भी किया। यह एक्सप्रेसवे राज्य के कई जिलों को जोड़ते हुए व्यापार, कृषि और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की

काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया। पीएम मंदिर से बाहर निकले तो भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने त्रिशूल उठाकर लहराया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery