Monday, December, 15,2025

सत्य और धर्म की रक्षा के लिए गुरु ने दिया बलिदान: मोदी

कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि गुरु तेग बहादुर ने सत्य, न्याय और आस्था की रक्षा को अपना धर्म माना और इसके लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा है कि नया भारत आतंकवाद से न तो डरता है और ना ही रुकता है, बल्कि आतंकवाद का डटकर सामना करता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने यह बता दिया कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मोदी ने गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर एक विशेष सिक्का और एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 'गुरु परंपरा' की सेवा इसी तरह करती रहेगी।

मोदी ने कहा कि सुबह वह 'रामायण की नगरी' अयोध्या में थे और अब वह भगवान कृष्ण की धरती पर हैं। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर 2019 को जब राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आया, तो वह करतारपुर गलियारे के उद्घाटन के लिए पंजाब के डेरा बाबा नानक गए थे। उन्होंने कहा, मैं प्रार्थना कर रहा था कि राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो और सभी राम भक्तों की इच्छाएं पूरी हों। और उस दिन हमारी प्रार्थनाएं कबूल हुईं, क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया। उन्होंने कहा कि आज उन्हें फिर से 'सिख संगत' से आशीर्वाद लेने का मौका मिला। पीएम मोदी शहीदी दिवस पर एक धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। करीब 350 बच्चों ने 'गुरबानी' का 'शबद कीर्तन' किया।

पांचजन्य स्मारक का उद्घाटन

मोदी ने कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण के पवित्र शंख को समर्पित नए बने 'पांजजन्य' स्मारक का उ‌द्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की इस धरती पर कहा था कि सत्य और न्याय की रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है। भगवान कृष्ण ने कहा था "स्वधर्मे निधनं श्रेय", जिसका मतलब है कि सत्य के लिए अपने जीवन का बलिदान देना बेहतर है। प्रधानमंत्री 'महाभारत अनुभव केंद्र' भी गए, जो यहां का एक गहन अनुभूति केंद्र है, जहां महाभारत के खास प्रसंग दिखाए गए है, जो इसके हमेशा रहने वाले सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व को दशति है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery