Tuesday, November, 25,2025

मोदी भारतीय समुदाय से मिले आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मंत्रणा

जोहानिसबर्ग: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को जोहान्सबर्ग पहुंचे।

उन्होंने शिखर सम्मेलन से इतर विश्व नेताओं के साथ मुलाकात में प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा होने की उम्मीद जताई। मोदी गौतेंग स्थित वाटरलूफ वायुसैनिक अड्डे (एएफबी) पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दक्षिण अफ्रीकी वायु सेना की ओर से उन्हें रेड कार्पेट पर सलामी दी गई।

हवाई अड्डे पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति भवन में मंत्री खुम्बु‌द्धो एनत्शावेनी ने मोदी की अगवानी की। एक सांस्कृतिक दल ने उनके स्वागत में पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए।

पीएम मोदी ने बच्चों से की बातचीत

प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रों का पाठ कर रहे बच्चों से बातचीत भी की। वह संगीतमय प्रस्तुतियों की धुनों पर तालियां बजाते नजर आए। उन्होंने भारतीय समुदाय के सदस्यों से हाथ मिलाया और बातचीत की, जो 'मोदी-मोदी' का नारा लगा रहे थे। उन्होंने कहा, में जोहान्सबर्ग में भारतीय समुदाय से मिले गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं। यह स्नेह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच के अटूट बंधन को दर्शाता है। ये संबंध इतिहास में निहित हैं और साझा मूल्यों से और भी मजबूत होते जा रहे हैं! उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सांस्कृतिक संबंध सचमुच दिल को छू लेने वाले और शाश्वत है।

बच्चों ने किया गणपति प्रार्थना से स्वागत

पीएम मोदी जब होटल पहुंचे, तो बच्चों के एक समूह ने गणपति प्रार्थना का पाठ करके उनका स्वागत किया। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों की सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की गई।

भारत के साथ रिश्ते मजबूतः अल्बनीज

मोदी ने शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्वनीज से मुलाकात की तथा दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। अल्बनीज ने दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले और सऊदी अरब में हुए बस हादसे पर दुख जताया, जिसमें कई भारतीय मारे गए थे। अल्बनीज ने कहा, हमारे पास चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है। हमारे रिश्ते बहुत मजबूत हैं। शिखर सम्मेलन से इतर मोदी के जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है। वह भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के त्रिपक्षीय समूह 'आईबीएसए' के छठे शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery