Thursday, June, 26,2025

कूटनीतिक मिशन पर मोदी... आतंक के हिमायतियों को देंगे जवाब

आपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले चरण में वे साइप्रस पहुंच गए हैं। इसके बाद वे कनाडा में जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और वापसी के समय यूरोपीय देश क्रोएशिया का दौरा करेंगे। बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के बीच पीएम मोदी का यह विदेश दौरा कूटनीतिक दृष्टि से बहुत अहम है। वे यह दौरा ऐसे समय कर रहे हैं जब इजराइल और ईरान के बीच सैन्य टकराव चल रहा है और खाड़ी क्षेत्र में युद्ध भड़कने की आशंका बढ़ती जा रही है। वहीं, रूस व यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयास अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं। वहीं, अमेरिका पाकिस्तान को उसकी आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के बावजूद उसे आतंकवाद के खिलाफ शानदार साझेदार बता रहा है। इसलिए मोदी का दौरा बहुत ही अहम है।

क्या है पीएम मोदी के एजेंडे में सबसे ऊपर

पीएम मोदी का लक्ष्य सीमा पार आतंकवाद और आतंकी समूहों के खिलाफ एक मजबूत गठबंधन बनाना है। अमेरिका ने हाल में पाकिस्तान के प्रति काफी झुकाव दिखाया है और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उसके बचाव में आकर खड़ा हो गया था। पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से वित्तीय सहायता मिल रही है। पीएम मोदी उस पर भी अपनी आपत्ति जता सकते हैं।

साइप्रस यात्राः तुर्किये को कूटनीतिक जवाब

पीएम मोदी साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के निमंत्रण पर 15-16 जून को वहां की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। उनकी यह यात्रा कूटनीतिक व रक्षा संबंधों की दृष्टि से बहुत ही अहम है। तुर्किये और साइप्रस के बीच रिश्ते जटिल और तनावपूर्ण हैं। 1974 में साइप्रस दो भागों में विभाजित हो गया था। उत्तरी साइप्रस का तुर्किये के नियंत्रण में है। ऐसे में भारत साइप्रस के साथ रिश्ते मजबूत कर तुर्किये को भी जैसे को तैसा वाला कूटनीतिक संदेश दे सकता है।

क्यों है अहम ये दौरा

  • पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दुनिया से सबसे समृद्ध और प्रभावशाली देशों के मंच पर आतंकवाद का मुद्दा उठा सकते हैं और कड़ा कूटनीतिक संदेश दे सकते हैं।
  • शिखर बैठक के मौके पर पीएम मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति और जी-7 देशों के अन्य नेताओं से मुलाकात होने की संभावना है। ऐसे में वह इन नेताओं को आतंकवाद पर भारत के रुख से अवगत करा सकते हैं।

जी-7 समिट: एक मंच पर होंगे मोदी-ट्रंप

कनाडा में 16-17 जून को होने वाले जी -7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भाग लेंगे। ऐसे में पीएम मोदी की राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात हो सकती है। ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद भारत के प्रति अमेरिका का रुख पहले जैसा दोस्ताना नजर नहीं आया। ट्रंप बार बार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने में मदद की थी। हालांकि, भारत ने इस दावे को खारिज कर दिया था। ट्रंप मध्यस्थता का राग भी अलाप रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका भारत पर कृषि क्षेत्र खोलने एवं टैरिफ को लेकर दबाव बना रहा है।

कनाडा: रिश्तों में सुधार का मार्ग होगा प्रशस्त

भारत और कनाडा के बीच रिश्ते खराब होने के बाद यह पीएम मोदी की पहली कनाडा यात्रा होगी। कनाडा में अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ होने के तत्कालीन जस्टिन टूडो सरकार के आरोपों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी। हालांकि, भारत ने कनाडा के इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। टूडो की सरकार जाने के बाद मार्क कार्नी के कनाडा का नया प्रधानमंत्री बनने के पश्चात दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीद बनी है। कार्नी ने भी रिश्तों में सुधार की उम्मीद जताई है।

साइप्रस से रक्षा संबंध होंगे मजबूत

पीएम मोदी के साइप्रस दौरे में व्यापार, तकनीक, पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में अहम समझौते हो सकते हैं। इसके अलावा रक्षा सहयोग, कारोबार और वैश्विक-क्षेत्रीय मुद्दों पर भी सहयोग का नया रास्ता खुल सकता है। साइप्रस में करीब 11,500 भारतीय रहते हैं, जो मुख्य रूप से शिपिंग और आईटी क्षेत्रों में काम करते हैं।

क्रोएशियाः रिश्ते होंगे और मजबूत

पीएम मोदी कनाडा से भारत लौटने के दौरान क्रोएशिया की यात्रा करेंगे। वे 18 जून को क्रोएशिया पहुंचेंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक क्रोएशिया यात्रा होगी। क्रोएशिया का दौरा यूरोपीय संघ के साथ रिश्ते मजबूत करने की दृष्टि से काफी अहम है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery