Friday, September, 26,2025

गर्व से कहो, ये स्वदेशी है: मोदी

धार(मध्यप्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले 'पीएम मित्र पार्क' का शिलान्यास किया और देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की जोरदार अपील की। उन्होंने कहा कि देश में बना हर सामान खरीदना जरूरी है, क्योंकि उसमें देशवासियों के पसीने की खुशबू और भारत की मिट्टी की महक होती है। मोदी ने कहा, त्योहारों का यह मौसम है, है। मेरी 140 करोड़ देशवासियों हमें स्वदेशी का मंत्र याद रखना से प्रार्थना है, आप जो भी खरीदें, वह भारत में बना होना चाहिए। हर दुकान पर बोर्ड होना चाहिए, गर्व से कहो, यह स्वदेशी है। 22 सितंबर से जीएसटी की कम दरें लागू होंगी और इसका फायदा उठाने के लिए लोग स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदें। व्यापारी समुदाय भी 'विकसित भारत' अभियान में अपना योगदान दें। मोदी ने कहा, महात्मा गांधी ने स्वदेशी को आजादी का माध्यम बनाया था। हमें इसे विकसित भारत की नींव बनाना है। वर्ष 2047 तक हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से होकर ही गुजरता है।

परिवार के स्वास्थ्य पर फोकस

प्रधानमंत्री ने 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' और 'राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य है कि एक भी महिला जानकारी या संसाधनों के अभाव में बीमारी का शिकार न हो। स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समृद्ध राष्ट्र का आधार है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उल्लेख किया। उन्होंने 15 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को एक क्लिक से 450 करोड़ रुपए की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की। मोदी ने जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की चुनौती का भी जिक्र किया।

पलक झपकते ही पाक घुटनों पर आया

मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए पाक को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, पाक से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमारे वीर जवानों ने आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रोकर इसकी पुष्टि की है।

टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊर्जा

पीएम ने विश्वकर्मा जयंती के दिन टेक्सटाइल सेक्टर के लिए बड़े कदम की घोषणा की। 'पीएम मित्र पार्क' देश का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क होगा। इससे किसानों को कपास की उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार सृजित होंगे।

मेसी ने मोदी को वर्ल्डकप वाली जर्सी भेजी

अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75 वे जन्मदिन पर 2022 विश्व कप विजेता टीम की हस्ताक्षरित जर्सी भेंट की है। आयोजक सतद्व दत्ता ने बताया कि यह जर्सी दो-तीन दिन में प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंच जाएगी।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery