Sunday, August, 24,2025

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विपक्ष बन रहा बाधा

गयाजी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बिहार के गयाजी और बेगूसराय से 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। वहीं, पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में 1,200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 7.2 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले एलिवेटेड कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी और कोलकाता में तीन नए मेट्रो मागों का उद्घाटन किया। गयाजी में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लाया गया है। लेकिन, राजद और कांग्रेस इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उनके कई नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने परोक्ष रूप से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे कुछ लोग जेल से सरकार चला रहे थे और संवैधानिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा रहे थे। मोदी ने कहा कि नए कानून के तहत यदि कोई सीएम या पीएम 30 दिन जेल में बिताता है तो उसे बर्खास्त किया जा सकेगा। "जब मामूली कर्मचारी जेल जाते हैं तो निलंबित कर दिए जाते हैं, तो फिर नेताओं को छूट क्यों?"

वोट बैंक की राजनीति कर रहा है विपक्ष

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "एक और खतरा है जो हमारे देश के सामने है... घुसपैठियों का। उन्हें हमारे संसाधनों में हिस्सेदारी नहीं दी जा सकती।" उनका इशारा निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर की ओर था, जिसका उद्देश्य अवैध प्रवासियों को मतदाता सूची से हटाना है। कांग्रेस, राजद और अन्य विपक्षी दल इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं।

घुसपैठ को बढ़ावा दे रही तृणमूल

पीएम मोदी ने प. बंगाल के दमदम में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। मोदी ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है, क्योंकि वे राज्य की जनसांख्यिकी बदल रहे हैं। यह देश अब घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery