Friday, September, 26,2025

मां का अपमान करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मोदी

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार में कांग्रेस की हाल में संपन्न हुई 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान उनकी मां को अपशब्द कहे जाने से उन्हें गहरा दुख हुआ है और इस घटना के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं कांग्रेस को वह भले ही माफ कर दें, लेकिन बिहार के लोग इन दलों को कभी माफ नहीं करेंगे।

पीएम मोदी ने 'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड' के मंगलवार को डिजिटल माध्यम से उद्घाटन के मौके पर दिल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। यह संस्था बिहार में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सस्ती ब्याज दरों पर धन उपलब्ध कराएगी। पीएम मोदी ने दरभंगा में हाल में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंच से उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे जाने से पैदा हुए विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि उनकी मां को अपशब्द कहना उन लोगों के लिए बड़ी बात नहीं है, जो 'भारत माता' का अपमान करते हैं और ऐसे लोगों को दंडित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, मेरी दिवंगत मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था तो उनका क्या दोष था। उनके लिए अपशब्द क्यों कहे गए ?
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार मां जानकी की धरती है, यहां महिलाओं को हमेशा से सम्मान दिया गया है। यहीं छठ पूजा मनाई जाती है। राजद और कांग्रेस के मंच से मेरी मां को अपशब्द कहे गए... मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा। यह बिहार की मां-बेटियों का अपमान है। राज्य की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा, मैं अपना दर्द आपके साथ साझा कर रहा हूं।

राजद के शासन में चरम पर थे अपराध

पीएम मोदी ने कहा कि राजद के शासकाल में बिहार में अपराध चरम पर थे और राज्य में हर दिन हत्या, रंगदारी और बलात्कार की घटनाएं होती थीं। राजद सरकार हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देती थी।

कांग्रेस को पिछड़े समुदाय के व्यक्ति का सत्ता में आना बर्दाश्त नहींः मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछड़े समुदाय के किसी व्यक्ति को सत्ता में आते देखने की बात कभी बर्दाश्त नहीं कर पाती और इसीलिए वे अपशब्द कह रहे हैं। बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

मां का स्थान भगवान से बढ़कर

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं देश की महिलाओं के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रहा हूं... जिस मां ने मुझे जन्म दिया, उसने मुझे मातृभूमि की सेवा करने के लिए कहा, जो मैं कर रहा हूं। उन्होंने कभी अपने लिए साड़ी नहीं खरीदी और हमारे लिए पैसे बचाकर रखे। मुझे कहना होगा कि मां का स्थान भगवान से भी बढ़कर है। जो लोग माताओं एवं बहनों को अपशब्द कहते हैं, वे महिलाओं को कमजोर समझते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी महिला विरोधी मानसिकता वाले लोग सत्ता में आए, माताओं, बेटियों एवं बहनों को सबसे अधिक कष्ट सहना पड़ा। यह राजद के 'माफिया राज' के दौरान हुआ था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery