Saturday, September, 27,2025

महिलाएं करें प्रण... बिहार को अंधेरे में वापस नहीं जाने देंगी

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसके शासनकाल में बिहार की महिलाओं को भारी तकलीफें झेलनी पड़ीं। साथ ही उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली पार्टी और उसके सहयोगी दल राज्य में दोबारा सत्ता में न लौट सकें।

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की शुरुआत के अवसर पर बिहार की महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के लिए 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रधानमंत्री ने राजद सरकार के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा, हमें वे दिन भी नहीं भूलने हैं, जब बिहार में राजद का शासन था। 'लाल टेन' (राजद का चुनाव चिह्न) का राज था, उस दौरान अराजकता और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार मेरी बिहार की माताओं-बहनों ने झेली। वो दिन जब बिहार की बड़ी-बड़ी सड़कें टूटी-फूटी होती थीं, पुल-पुलिया का नाम नहीं था। इन हालातों में सबसे अधिक तकलीफ हमारी माताओं-बहनों को
ही उठानी पड़ी। अब ये प्रण करना है कि माताएं-बहनें अब बिहार को फिर कभी, उस अंधेरे में नहीं जाने देंगी, अपने बच्चों को बर्बाद होने से बचाने का यही रास्ता है।

पूर्ववर्ती सरकारों पर किया कटाक्ष

पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले एक प्रधानमंत्री कहा करते थे कि दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता है, तो जमीन पर सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं और 85 पैसे पर कोई पंजा मार लेता है। लेकिन आज जो 10-10 हजार रुपए भेजे गए हैं, उन्हें कोई लूट नहीं सकता। उन्होंने कहा, इस योजना से केंद्र सरकार के 'लखपति दीदी अभियान' को भी नई ताकत मिली है। अब तक दो करोड़ से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी है और हमारा लक्ष्य तीन करोड़ तक पहुंचने का है। मुझे उम्मीद है कि सबसे अधिक 'लखपति दीदी' बिहार से बनेंगी। महिला सशक्तीकरण पर प्रधानमंत्री ने कहा, आज हमारी बेटियां बड़ी संख्या में सेना और पुलिस बलों में शामिल हो रही हैं। वे लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं, यह हर महिला के लिए गर्व की बात है।

मिलेगी दो लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने महिलाओं को कठिन परिस्थितियों से निकालने के लिए दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने यह भी बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को भविष्य में दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता और उद्यमिता कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा, आज आपके दो भाई, नीतीश और मोदी मिलकर आपकी समृद्धि और स्वाभिमान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आज का यह कार्यक्रम भी इसी का उदाहरण है।

फडणवीस की मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उनसे राज्य में हाल में हुई भारी बारिश से प्रभावित किसानों की मदद करने का आग्रह किया। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा और उन्हें भारी बारिश के बाद राज्य की स्थिति से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार से इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजने को कहा है, जिस पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery