Thursday, June, 26,2025

गांवों के विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं: मोदी

मधुबनी (बिहार): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी में 13,500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया तथा देश भर के पंचायती राज संस्थानों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने गांवों का विकास किए बिना भारत विकास नहीं कर सकता।

प्रधानमंत्री यहां राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने विशेष श्रेणी राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 प्रदान भी किए, जिसमें जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत पुरस्कार, आत्मनिर्भर पंचायत विशेष पुरस्कार और पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार शामिल हैं।

चार ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिनमें सहरसा और मुंबई के बीच 'अमृत भारत एक्सप्रेस', जयनगर और पटना के बीच 'नमो भारत रैपिड रेल', पिपरा-सहरसा तथा सहरसा-समस्तीपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

राजग से पिछली बार बाहर होने पर बोले नीतीश- ललन सिंह ने भटकाया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भाजपा नीत राजग से पिछली बार अलग होने का दोष अपने करीबी सहयोगी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर मढ़ा, जो अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। नीतीश ने मधुबनी जिले में एक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यह टिप्पणी की। उस समय मंच पर ललन सिंह भी मौजूद थे। अगस्त 2022 में भाजपा के साथ दूसरी बार हुए अपने अलगाव का जिक्र करते हुए नीतीश ने ललन सिंह की ओर मुड़कर कहा, यह मेरे पार्टी के सहयोगी थे, जो यहां बैठे हैं, जिन्होंने मुझे भटकाया। ज्ञात रहे कि नीतीश पिछले साल लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही भाजपा के साथ फिर से जुड़ गए थे। नब्बे के दशक से भाजपा के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम शुरू से ही साथ थे। नीतीश ने पहली बार 2013 में मोदी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने के कारण राजग से नाता तोड़ा था।

सीएम नीतीश को सराहा

समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। बिहार मैं इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव संभावित हैं। मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित बिहार आवश्यक है और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रगति का लाभ राज्य के सभी कोनों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का यह विचार कि गांवों को सशक्त किए बिना भारत का विकास नहीं हो सकता, पंचायती राज व्यवस्था के पीछे की यही अवधारणा है। उन्होंने कहा, बिहार वह भूमि है जहां से बापू ने सत्याग्रह का मंत्र दिया था। उनका मानना था कि जब तक गांव सशक्त नहीं होंगे, भारत का विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गुरुवार को शुरू की गई परियोजनाएं राज्य में विकास को बढ़ावा देंगी और रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery