Friday, September, 26,2025

आरजेडी-कांग्रेस से बिहार की पहचान को खतरा: मोदी

पूर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार को 40 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और SSB ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस और राजद से बिहार के सम्मान और पहचान दोनों को खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने बिहार की तुलना बीड़ी से की और घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्राएं निकाल रहे हैं। पीएम ने कहा, 'घुसपैठियों पर ताला लगाना NDA की पक्की जिम्मेदारी है।' प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा कि जो लोग हाल ही में बिहार आए थे, उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता। उन्होंने सीमांचल की बदहाली का जिम्मेदार कांग्रेस-राजद को ठहराया और कहा कि उनके कुशासन का सबसे बड़ा खामियाजा इसी क्षेत्र को भुगतना पड़ा।

पीएम का तंज... बिहार में जंगलराज और परिवारवाद विपक्ष की देन

मोदी ने विपक्ष पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस और राजद केवल अपने परिवार की चिता करते है, जबकि मेरे लिए पूरा देश ही परिवार है। उन्होंने जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि जिन दिनों राजद सत्ता में था, हत्या और बलात्कार आम थे, लेकिन आज वहीं महिलाएं 'लखपति दीदी' और 'ड्रोन दीदी' बन रही हैं। मोदी ने आर्थिक मोर्चे पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 22 सितंबर से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर GST कम कर दी जाएगी। उन्होंने इसे दिवाली और छठ से पहले बिहारवासियों के लिए बड़ा तोहफा बताया।

सीएम नीतीश कुमार बोले... खड़े होकर पीएम को प्रणाम करो

सभा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधन दिया। उन्होंने माना कि पहले कुछ गड़बड़ियां हुई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नीतीश ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने अभूतपूर्व काम किए है। उन्होंने मंच से लोगों से अपील की 'बिहार के लिए प्रधानमंत्री जी ने इतना काम किया है, खड़े होकर इन्हें प्रणाम कीजिए।' इसके बाद सभा में मौजूद लोग खड़े हुए और पीएम को प्रणाम किया। इस पर पीएम ने भी खड़े होकर हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery