Friday, March, 13,2026

राहुल देश के विकास से अनभिज्ञः पीएम मोदी

कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्हें देश में हो रहे विकास की जानकारी ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पश्चिम एशिया संकट जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राजग की रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के 'युवराज' को यह भी पता नहीं है कि भारत के युवा और कई कंपनियां ड्रोन निर्माण जैसे आधुनिक क्षेत्रों में काम कर रही हैं, जिनमें केरल की कंपनियां भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने केरल की राजनीति पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में एलडीएफ और यूडीएफ की बारी-बारी से सरकारें बनने का सिलसिला अब समाप्त होना चाहिए। केरल की जनता अब इन दोनों मोर्चों की राजनीति से आगे बढ़ने के लिए तैयार है और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को अवसर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि त्रिशूर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत और तिरुवनंतपुरम नगर निगम में हाल की सफलता इसका संकेत है।

पश्चिम एशिया संकट पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

पश्चिम एशिया संकट का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने नागरिकों को दुनिया के किसी भी कोने में संकट में नहीं छोड़ता। केंद्र सरकार खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीयों की हरसंभव मदद कर रही है और वहां की सरकारें भी भारतीयों का पूरा ध्यान रख रही हैं। इसके लिए उन्होंने खाड़ी देशों का आभार भी जताया। प्रधानमंत्री ने केरल दौरे के दौरान 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उ‌द्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला, दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और रेल क्षेत्र की 142 करोड़ रुपए की पहल शामिल हैं। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शोरनूर जंक्शन, कुट्टिपुरम और चंगनाशेरी रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का उद्घाटन किया तथा एक नई रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery