Friday, September, 26,2025

मैं शिव भक्त, जहर निगल लेता हूं: प्रधानमंत्री मोदी

मंगलदोई / गोलाघाट (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने गरीबों, आदिवासियों और सेना की उपेक्षा की, जबकि भाजपा सरकार नागरिकों के सम्मान और विकास को सर्वोपरि रखती है। दरांग और गोलाघाट जिलों में हुई जनसभाओं में प्रधानमंत्री ने लगभग 18,500 करोड़ रुपए की इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मोदी ने दरांग की रैली में कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को संरक्षण दिया, उनकी जमीनें बांटी और असम की जनसांख्यिकी को बिगाड़ा। भाजपा किसी भी कीमत पर घुसपैठियों को जमीन हड़पने नहीं देगी।

प्रधानमंत्री ने दावा किया, कांग्रेस सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के पक्ष में खड़ी रही। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से यह सफल हुआ और कांग्रेस ने तब भी राष्ट्रविरोधी ताकतों का साथ दिया। जब हमने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया था, तो कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा था कि मोदी, नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है। मुझे कितनी ही गालियां दें, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं। लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मुझसे रहा नहीं जाता। मोदी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को भी निशाने पर लिया। 1962 में चीन के हमले के दौरान असमवासियों को नेहरू ने निराश किया।

भारत कच्चे तेल व गैस आयात घटाने पर काम कर रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार कच्चे तेल और गैस के आयात पर निर्भरता घटाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। नुमालीगढ़ में 12,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार तेल अन्वेषण और हरित ऊर्जा उत्पादन पर जोर दे रही है। मोदी ने कहा कि नवनिर्मित बायो इथेनॉल संयंत्र किसानों व आदिवासियों के लिए लाभकारी होगा, जबकि पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मोदी ने कहा कि असम की विकास दर 13 प्रतिशत है, जो डबल इंजन सरकार की नीतियों का नतीजा है। मंगलदोई में 6,300 करोड़ रुपए की स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसमें दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एक नर्सिंग कॉलेज और जीएनएम स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा 1,200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नरेंगी-कुरुवा पुल और 4,530 करोड़ रुपए की गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास भी किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery