Friday, September, 26,2025

इस साल निर्यात छह प्रतिशत बढ़ने का भरोसाः गोयल

मुंबई: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भरोसा जताया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद इस साल देश का नियांत 2024 की समान अवधि के मुकाबले करीब छह प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का व्यापार प्रदर्शन मजबूत है और कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत आगे बढ़ रही है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, मुझे भरोसा है कि हम साल का समापन सकारात्मक रूप से करेंगे। भारत की बढ़ती ताकत और यह तथ्य कि हम अमृतकाल में चार लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था से 30 लाख करोड़ डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं, यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भारत व्यापार करने के लिए एक आदर्श स्थान है। दुनिया भारत के साथ और अधिक निकटता से काम करना चाहेगी।

भारत-अमेरिका संबंध सकारात्मक

गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सबंध सकारात्मक बने हुए है क्योंकि दोनों देशों के नेता मित्र हैं और हर स्थिति का संतोषजनक समाधान किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए गोयल ने उनके शुरू किए गए अभियानों और महात्मा गांधी की विरासत के बीच समानता बताई। उन्होंन समाज के विभिन्न वगों के लिए केंद्र द्वारा शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।

बेरोजगारी दर हुई कम

गोयल ने कहा कि भारत की घरेलू रफ्तार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग दोनों एक-दूसरे को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम हाल ही में 5.1 प्रतिशत की सबसे कम बेरोजगारी दर लेकर आए हैं। गोयल ने यूएई के साथ हुए एफटीए का हवाला देते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे तेज एफटीए रहा जिसे केवल 88 दिनों में पूरा किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery