Friday, September, 26,2025

नीतीश के नेतृत्व में ही बनेगी अगली सरकारः पीयूष गोयल

पटना: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बिहार दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि बिहार में अगली सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी और कहा कि उनके आगे कोई चेहरा टिक नहीं सकता। राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा खुद को मुख्यमंत्री घोषित करने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अगली सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी। नीतीश के आगे कोई चेहरा टिक नहीं सकता। उन्होंने लालू परिवार और राहुल गांधी पर भी हमला बोला और उन पर बिहार व देश को पिछड़ा रखने का आरोप लगाया।

गोयल ने कहा कि देश और राज्यों में राजग की सरकार बनने के बाद तेजी से विकास हुआ है। संप्रग सरकार के समय भारत दुनिया की पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया की पांच सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले कुछ वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

पूर्वोत्तर भारत के विकास के लिए प्रधानमंत्री का संकल्प

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार बिहार को करोड़ों रुपए की योजनाएं दे रही है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट कहना है कि जब तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का विकास नहीं होगा, तब तक भारत विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार गरीब, वचित और पीड़ित वर्ग के लिए समर्पित रहेगी। नेपाल की स्थिति पर पूछे गए सवाल पर गोयल ने कहा कि विदेश मंत्रालय नेपाल सरकार के संपर्क में है। मेरी भारतीय राजदूत से भी बात हुई है। एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यदि बिहार का कोई व्यक्ति नेपाल में फंसा हुआ तो वे संपर्क कर सकते हैं।

विपक्ष पूरी तरह से विफल

बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि राज्य में भी यही स्थिति थी, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार ने सुशासन स्थापित कर तेजी से आगे बढ़ाया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए गोयल ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से विफल हो चुका है। 'वोटर अधिकार यात्रा' का नाम लिए बिना ही उन्होंने कहा कि अब विपक्ष हार का बहाना ढूंढ रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों राज्य की जनता को भड़काकर गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है। उसे विकास चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery