Thursday, April, 24,2025

शहीद पति को पत्नी ने दी नम आंखों से अंतिम विदाई... कहा- जय हिंद

चंडीगढ़/कोच्चि: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के घरों में अब मातम पसरा है और परिवारजन शोक में डूबे हैं। जिन लोगों के शव उनके घर पहुंच गए हैं, उनको अंतिम विदाई दी जा रही है। आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को बुधवार को उनकी पत्नी हिमांशी स्वामी ने नम आंखों से विदाई दी। पहले वह फूट-फूट कर रोई, फिर सेल्यूट कर "जय हिंद" कहते हुए बोली, हमें तुम पर गर्व रहेगा। विनय नरवाल का करनाल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बहन सृष्टि और चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले बहन ने अर्थों को कंधा भी दिया। विनय नरवाल (26) हरियाणा के रहने वाले थे और केरल के कोच्चि में पोस्टेड थे। 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी, और वे हनीमून मनाने पत्नी के साथ कश्मीर गए थे। नरवाल का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर कश्मीर से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लाया गया, जहां से पार्थिव शरीर को हरियाणा के करनाल स्थित उनके पैतृक स्थान ले जाया गया। हिमांशी ने आईजीआई पर अपने पति को सलाम करते हुए कहा, 'जय हिंद।

खुशियां बदल गई मातम में

नरवाल के पड़ोसी नरेश बंसल ने कहा, शादी के बाद, हर कोई जश्न मना रहा था और खुश था। और अब अचानक यह दुखद समाचार आया। उन्होंने कहा, वे स्विट्जरलैंड में हनीमून की योजना बना रहे थे, लेकिन छुट्टियों को देखते हुए कश्मीर जाने का फैसला किया...हम कल्पना नहीं कर सकते कि उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी।

बिहार के आईबी अफसर की मौत

पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के रहने वाले मनीष रंजन भी मारे गए। वे पिछले 2 सालों से आईबी के हैदराबाद ऑफिस में सेक्शन ऑफिसर के पद पर पोस्टेड थे। आतंकियों ने मनीष को पत्नी और 2 बच्चों के सामने गोली मार दी। उनकी पत्नी आशा देवी और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।

दुबई से आई बेटी के सामने मार दी पिता को गोली

केरल के एडपल्ली निवासी रामचंद्रन (65) अपनी पत्नी, बेटी और नाती-नातिनों के साथ छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे। लेकिन आतंकी हमले में मारे गए। रामचंद्रन पर हमला उनकी बेटी के सामने हुआ, जो अपने माता-पिता से मिलने दुबई से आई थी। पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उनकी बेटी के सामने ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामचंद्रन की बेटी के हवाले से एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने आतंकवादियों को सैन्यकर्मी समझ लिया था।

पूछा मुस्लिम हो, मना किया तो गोली मार दी

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हिमांशी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, मैं भेलपुरी खा रही थी और मेरे पति भी वहीं थे। एक व्यक्ति आया और पूछा कि क्या वह मुस्लिम है और जब उसने इनकार किया तो उस व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। नरवाल 2022 में नौसेना में शामिल होने के बाद कोच्चि में नौसेना की दक्षिणी कमान में तैनात थे।

'कलमा' पढ़ने से बची जान

इस्लामी आयत 'कलमा' पढ़ने से असम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर देवाशीष भट्टाचार्य की जान बाल-बाल बच गई। बंदूकधारी आतंकवादियों ने वहां घूमने आए पर्यटकों को निशाना बनाना शुरू किया। लोग जमीन पर बैठ गए और 'कलमा' पढ़ना शुरू कर दिया। भट्टाचार्य ने बताया, "इसलिए मैंने भी उनका अनुसरण किया। एक आतंकवादी हमारे पास आया और मेरे बगल में बैठे व्यक्ति को गोली मार दी। फिर उसने मेरी ओर देखा और पूछा कि मैं क्या कर रहा हूं। मैंने बस कलमा जोर से पढ़ा और उसके सवाल का जवाब नहीं दिया। वह बस पलटा और चला गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery