Wednesday, April, 23,2025

पहलगाम में आतंकी हमला 26 पर्यटकों की मौत

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'मिनी स्विटजरलैंड' पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में देर रात तक 26 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हो गए हैं। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक हैं।

यह घटना बैसरन घाटी के पास के मैदान में दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब पर्यटक खूबसूरत ननारों का आनंद ले रहे थे। हमले के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल भेजा गया। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कश्मीर में पर्यटन बढ़ रहा था और राज्य में सुरक्षा की स्थिति में सुधार को उम्मीद थी। हमलावरों ने गोलीबारी शुरू करते हुए पर्यटकों पर हमला किया, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित अस्पताल भेजा गया है। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को घटना स्थल पर भेजा।

पीएम मोदी ने शाह से की बात

पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर बातचीत की और अमित शाह को घटनास्थल पर जाने का निर्देश भी दिया। हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें गृह सचिव और आईबी के अधिकारी शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे और वहां राजभवन में सेना तथा प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।

एक समुदाय के लोगों को बनाया निशाना

बैसरन में एकत्र हुए पर्यटक कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों से थे। आतंकियों ने सबसे पहले उन लोगों के नाम पूछे, जिन पर उन्होंने हमला किया। इस प्रकार आतंकियों ने एक विशेष समुदाय के लोगों को अपना निशाना बनाया।

सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट रहे मोदी

पहलगाम आतंकी हमले का असर दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया और अपनी यात्रा को छोटा करने का निर्णय लिया है। अब वे मंगलवार रात भारत के लिए रवाना हो गए। पहले उनका कार्यक्रम था कि वे बुधवार रात को वापस लौटेंगे, लेकिन अब वे बुधवार सुबह जल्दी भारत पहुंचेंगे।

आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा

जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस जघन्य कृत्य के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा।

उषा (पत्नी) और में भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हो गए हैं। इस भयानक हमले में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery