Thursday, June, 26,2025

दुनिया भारत को कमतर न आंके

तिरुवनंतपुरम: 'ऑपरेशन सिंदूर' ने वैश्विक स्तर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब केवल एक क्षेत्रीय शक्ति नहीं, बल्कि एक निर्णायक एवं आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति है। यह बात रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के पूर्व महानिदेशक डॉ. वी.के. सारस्वत ने कही। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों को सटीक हमले न केवल सैन्य बल का प्रदर्शन किया, बल्कि भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीकों की श्रेष्ठता भी उजागर की। डॉ. सारस्वत ने यह जोर देकर कहा कि भारत की तकनीकी प्रगति केवल सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर शक्ति संतुलन स्थापित करने के लिए भी है। यह सिर्फ प्रतिशोध नहीं था। यह भविष्य के खतरों के प्रति एक स्पष्ट और ठोस संदेश था, भारत अब शांत नहीं बैठेगा।

भविष्य की युद्ध प्रणाली की तैयारी

डॉ. सारस्वत ने यह भी बताया कि भारत अब केवल पारंपरिक हथियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि हाइपरसोनिक मिसाइल, निर्देशित ऊर्जा हथियार (Directed Energy Weapons) और स्टैंड-ऑफ सिस्टम्स जैसे आधुनिक और परिष्कृत हथियारों को विकसित करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि युद्ध का स्वरूप बदल रहा है, और भारत अब सीमा पार किए बिना दुश्मन को अपने अत्याधुनिक हथियारों से निशाना बना सकता है।

भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन

डॉ. सारस्वत के अनुसार, 'ऑपरेशन सिंदूर' इस बात का प्रमाण है कि भारत अब अपनी रक्षा जरूरतों के लिए बड़ी हद तक विदेशी मदद पर निर्भर नहीं है। उन्होंने कहा, "एस-400 मिसाइल सिस्टम को छोड़ दें तो भारत की सभी प्रमुख मिसाइलें, ड्रोन, लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणालिया जैसे आकाश, एमआरएसणाम व एलआरएसएएम देश में ही डिजाइन, विकसित और निर्मित हैं।" उन्होंने कहा कि यह सफलता दशकों पहले मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR) द्वारा लगाए गए तकनीकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत के प्रयासों से संभव हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery