Tuesday, August, 12,2025

अगला युद्ध जल्द हो सकता है: थल सेना प्रमुख द्विवेदी

चेन्नई: थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' किसी भी पारंपरिक सैन्य अभियान से अलग था और यह शतरंज की बाजी जैसा था, जिसमें यह अंदाजा नहीं था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष चार दिन में थमा, लेकिन यह लंबा भी चल सकता था। अगला युद्ध जल्द हो सकता है। मद्रास स्थित आईआईटी में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह अभियान 'ग्रे जोन' में संचालित हुआ, जहां कार्रवाई पारंपरिक युद्ध से अलग थी। इसमें भारत ने पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए और नौ में से सात ठिकाने नष्ट कर दिए गए। पहली बार आतंकवादियों की 'नर्सरी' और उनके संचालकों को निशाना बनाया गया, जिसकी पाकिस्तान को उम्मीद नहीं थी। द्विवेदी ने कहा कि इस ऑपरेशन में राजनीतिक स्पष्टता और सेना को पूरी छूट मिली, जिससे जमीनी कमांडरों को विवेकपूर्ण कार्रवाई करने में मदद मिली। उन्होंने चेताया कि भविष्य का खतरा और बड़ा हो सकता है, और संभव है कि दुश्मन किसी अन्य देश के समर्थन से काम करे। अगला युद्ध जल्द हो सकता है, जिसके लिए पूरे राष्ट्र को मिलकर तैयारी करनी होगी।

दुनिया की सबसे दबंग और गतिशील अर्थव्यवस्था भारतः राजनाथ

रायसेन में बीईएमएल की रेल कोच इकाई का भूमिपूजन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे 'दबंग और गतिशील' अर्थव्यवस्था है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आयात शुल्क विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि 'सबके बॉस हम है' का भाव कुछ देशों को रास नहीं आ रहा। 2014 में 11वें स्थान पर रहा भारत अब शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में पहुंच चुका है और 6.5% की रफ्तार से बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का लक्ष्य केवल अपना नहीं, बल्कि पूरे विश्व का कल्याण है, लेकिन अगर कोई हमला करेगा तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। आतंकवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और 24,000 करोड़ रुपए से अधिक के रक्षा निर्यात को उन्होंने भारत की शक्ति के उदाहरण के रूप में पेश किया।

मुनीर ने मिसाइल हमले की दी धमकी

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भारत को सिंधु जल संधि स्थगित करने पर मिसाइलों से हमला कर तबाह करने की धमकी दी। मुनीर ने कहा कि सिंधु नदी भारत की निजी संपत्ति नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान एक परमाणु संपन्न राष्ट्र है और अगर डूबने की नौबत आई तो आधी दुनिया को साथ ले डूबेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery