Sunday, May, 31,2026

भारत ऑपरेशन 'सिंदूर 2.0' के लिए तैयार: आर्मी चीफ

पुणे: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को स्पष्ट संकेत दिए कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और सीमा पार चुनौतियों के खिलाफ भारत की रणनीतिक तैयारी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि फिलहाल केवल संघर्ष विराम जैसी स्थिति है। यदि आवश्यकता पड़ी तो भारतीय सशस्त्र बल 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' को अंजाम देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पुणे के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की 150वीं पासिंग आउट परेड के अवसर पर सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह नया मानक स्थापित किया है कि भारत किसी भी उकसावे का जवाब किस प्रकार सटीकता, दृढ़ - संकल्प और प्रभावी सैन्य क्षमता - के साथ देता है। उन्होंने कहा कि - भविष्य के सैन्य अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे इस मानक - को बनाए रखें और आगे बढ़ाएं।

24 घंटे निगरानी में है आधुनिक युद्धक्षेत्र

सेना प्रमुख ने कहा कि आज का युद्धक्षेत्र पूरी तरह पारदर्शी हो चुका है, जहां हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सकती है। इसलिए सैनिकों की तैनाती, संसाधनों के उपयोग और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए अत्यधिक सतर्कता जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी संघर्ष में जीत केवल मैदान में नहीं, बल्कि लोगों के विश्वास से तय होती है।

'भारत ने दुनिया को दिखाया अपना संकल्प'

जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के राष्ट्रीय संकल्प और सशस्त्र बलों की संतुलित एवं सटीक कार्रवाई की क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने एकीकृत योजना, रियल टाइम इंटेलिजेंस, सटीक लक्ष्यभेदन, मजबूत वायु रक्षा और सुरक्षित संचार व्यवस्था की अहमियत को रेखांकित किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery