Friday, June, 27,2025

सुरक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए होंगे सभी इंतजामः उमर

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि आगामी खीर भवानी मेला और अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे। अब्दुल्ला गांदरबल गए और जिले में स्थित प्रतिष्ठित खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की। जम्मू कश्मीर विधानसभा में वह गांदरबल सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमने यात्रा के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जहां तक सुरक्षा का सवाल है, सभी इंतजाम किए जाएंगे। हमारा प्रयास होगा कि पहले माता खीर भवानी मेला सफल हो और फिर अमरनाथ यात्रा सोनमर्ग और पहलगाम दोनों मार्गों से सुरक्षित रूप से संपन्न हो। हम चाहते हैं कि सभी श्रद्धालु सकुशल लौटें। खीर भवानी मेला, कश्मीरी पंडितों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। देश के सभी हिस्सों से कश्मीरी पंडित खीर भवानी मंदिर में इकट्ठा होते हैं। वार्षिक अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery