Friday, September, 26,2025

सत्य, अहिंसा और करुणा को जीवन में उतारें: बिरला

अशोकनगर (एमपी): लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अशोकनगर पहुंचे, जहां उन्होंने जैन संत सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित 32वें श्रावक संस्कार शिविर में हिस्सा लिया। लगातार बारिश के बावजूद स्थानीय लोगों और जैन समाज के अनुयायियों में ओम बिरला के आगमन को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

श्रावक संस्कार शिविर को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि आचार्य परंपरा के गौरव, राष्ट्रसंत मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज जहां भी जाते हैं, जिस नगर से गुजरते हैं, जिस गांव या राजधानी में प्रवेश करते हैं, वहां का वातावरण स्वतः धर्ममय और आध्यात्मिक हो जाता है। उनकी कृपा से समाज में नैतिकता, धर्म और संस्कृति का भाव जागृत होता है।

बिरला ने सुधासागर जी महाराज को चलते-फिरते तीर्थ बताते हुए कहा कि उनका तपस्वी जीवन और उपदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए पथप्रदर्शक हैं। उनकी वाणी और आचरण आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं।

उन्होंने कहा कि आचार्यश्री का आशीर्वाद हम सभी के लिए प्रेरणा है, उनके चरणों की धूल से ही समाज में धर्म और अध्यात्म का संचार होता है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने मुनि सुधासागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि साधु-संतों की उपस्थिति समाज को सही दिशा देने वाली शक्ति है। इस अवसर पर राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, कलेक्टर आदित्य सिंह, एसपी विनीत कुमार जैन सहित जनप्रतिनिधि, शिविरार्थी और जैन समाज के अनुयायी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

हर व्यक्ति को समझना चाहिए पर्युषण पर्व का महत्व

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पर्युषण पर्व आत्मशुद्धि और आत्मोन्नति का अभियान है। यह पर्व क्षमा, संयम और करुणा का मार्ग दिखाकर जीवन को श्रेष्ठ और समाजोपयोगी बनाने का संकल्प कराता है। जैन समाज ही नहीं, बल्कि समस्त मानव समाज को इस पर्व का महत्व समझना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में सत्य, अहिंसा, क्षमा और करुणा जैसे मूल्यों को अपनाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery