Thursday, January, 29,2026

AI से बदलेगी संसद की कार्यप्रणाली... अनुवाद-रिसर्च में आएगी तेजी: बिरला

लखनऊ: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की कार्यवाही को अधिक समावेशी, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यापक उपयोग पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही को देश की 22 भाषाओं में उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें एआई तकनीक की भूमिका बेहद अहम होगी। इससे न केवल भाषाई विविधता को सम्मान मिलेगा, बल्कि देश के कोने-कोने में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि फिलहाल सदन में होने वाली बहसों के अनुवाद के लिए एआई आधारित टूल का प्रयोग किया जा रहा है। ये टूल 70 से 80 प्रतिशत तक सटीक अनुवाद देने में सक्षम हैं। मैनुअल जांच और सुधार के बाद अब केवल तीन घंटे में पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो पहले की तुलना में काफी कम समय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई की क्षमता और सटीकता को और बेहतर किया जाएगा ताकि बहुभाषी अनुवाद की प्रक्रिया और तेज व भरोसेमंद बन सके।

लोकसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि एआई आधारित रिसर्च को मजबूत करने के लिए बेंगलुरु की एक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है। इसके माध्यम से सांसदों और विधायिकाओं को बेहतर शोध सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे नीतिगत चर्चाएं अधिक तथ्यपरक और प्रभावी होंगी। इसके साथ ही देश की विधानसभाओं के कामकाज का एक इंडेक्स तैयार करने की भी योजना है। इस इंडेक्स के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली विधायिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा, जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और संसदीय कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा।

तख्तियों-पोस्टरों से परहेज की अपील

लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यप्रणाली में अनुशासन और गरिमा बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में अब सदस्यों को सदन के अंदर अपनी निर्धारित सीट पर जाकर ही उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष से अपील की कि तख्तियों और पोस्टरों के बजाय सदन में बोलकर अपनी बात और विरोध दर्ज कराएं। इससे न केवल संसदीय परंपराएं मजबूत होंगी, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद भी अधिक सार्थक बनेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery