Thursday, June, 26,2025

पूर्वोत्तर में बारिश का कहर, बाढ़ व भूस्खलन से बिगड़ी स्थिति

इंफाल/गुवाहाटी: देश के पूर्वोत्तर कई राज्यों भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने कहर बरपाया है। असम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटों में में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। असम में रविवार को भी भारी बारिश जारी रही जिससे सड़क परिवहन और रेल सेवाएं बाधित रहीं। राज्य के 15 से अधिक जिलों में 78,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा बाढ़ और भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सिक्किम में लगातार चारिश और भूस्खलन के कारण मुख्य मार्ग के बाधित हो जाने से उत्तर सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को करीब 1,500 पर्यटक फंस गए। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम, अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्यों में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर बात की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के समर्थन में चट्टान की तरह खड़ी है।

असम में दस नदियां खतरे के निशान से ऊपर

असम में ब्रह्मपुत्र और बराक सहित 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से कामरूप जिले के चायगांव क्षेत्र के शिंगरा शालनीबाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-17 के बड़े हिस्से पर पानी भर गया है जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के साथ-साथ पडोसी राज्य मेघालय से आने वाला पानी स्थिति को और गंभीर बना रहा है। सीडब्ल्यूसी के बुलेटिन में कहा गया है कि डिब्रूगढ़ और निमती घाट में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही है।

मणिपुर में 3,802 लोग प्रभावित

मणिपुर में भारी बारिश के कारण पिछले 48 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं और 883 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नदियों के उफान पर आने और तटबंध टूटने के कारण राज्य की राजधानी इंफाल और इंफाल पूर्व जिले के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सेना और असम राइफल्स के जवानों ने सबसे अधिक प्रभावित जिले इंफाल पूर्व में जलमग्न इलाकों से लगभग 800 लोगों को बचाया। राज्य भर में कुल मिलाकर भूस्खलन की 12 घटनाएं हुई है। चेकॉन क्षेत्र में इंफाल नदी के उफान पर आने के बाद ऑल इंडिया रेडियो के इंफाल परिसर और जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान सहित कई कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के परिसर में जलभराव हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery